सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी
देहरादून: उत्तराखंड के अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय और समर्पित समाचार पत्रों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

देहरादून: उत्तराखंड के अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय और समर्पित समाचार पत्रों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों पर जहां कुछ लोग जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करते हैं, वहीं बिना उचित सत्यापन के तैयार किया गया कंटेंट भी तेजी से फैलता है। ऐसे में तथ्यात्मकता और प्रामाणिकता के कारण विश्वसनीय समाचार माध्यमों का महत्व आज भी कायम है।
श्री तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ लिखने वाले लोग भी हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में ऐसा कंटेंट भी मौजूद है जिसमें सच्चाई का अभाव होता है और जो लोगों को भ्रमित कर सकता है। उन्होंने बताया कि भ्रामक खबरों का खंडन करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में काफी ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिसे अन्य सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाया जा सकता है। उन्होंने इस चुनौती को समझाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की स्थिति का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि उस समय पीआईबी ने ऑपरेशन से जुड़ी भ्रामक जानकारियों का जवाब देने और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए विशेष स्तर पर जांच और प्रतिक्रिया की व्यवस्था की थी। उनके अनुसार, फर्जी या भ्रामक सूचनाओं को लगातार गलत साबित करने में लगने वाली ऊर्जा को बचाकर समाजहित के अन्य सकारात्मक कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
श्री तिवारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए कंटेंट के स्रोत और तथ्यों की पड़ताल जरूरी है, ताकि गलत जानकारी के प्रसार को रोका जा सके और लोगों तक सही व विश्वसनीय सूचना पहुंच सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
