24 घण्टे ऑनलाइन

पाक के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट सस्पेंड

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और पाक के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स हैंडल को सस्पेंड…

24GhanteOnline
May 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और पाक के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स हैंडल को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भारत में पाक के पीएम समेत कई मंत्रियों, क्रिकेटर्स, मीडिया संस्थान और यूट्यूब अकाउंट को सस्पेंड कर दिए थे।

जानकारी के अनुसार, इमरान खान (Imran Khan) और बिलावल भुट्टो के एक्स हैंडल सस्पेंस से पहले भारत ने पाक के पीएम शहबाज शरीफ, मंत्री इशाक डाक, ख्वाजा आसिफ समेत कई पाकिस्तानी मंत्रियों के एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे।

भारत सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तानी मंत्रियों, बल्कि कई अभिनेताओं के यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट्स में हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फ़र, सानम सईद, सजल अली जैसे नाम शामिल हैं।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। जिसके बाद भारत सरकार ने ऐसे यूट्यूब चैनल और इंफ्लुएंसर के खिलाफ एक्शन लेते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के कुछ न्यूज़ आउटलेट्स, जिसमें डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, जियो न्यूज, राज़ी नामा और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।