24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए....

इस गर्म और उमस वाले मौसम में गले को तरावट देने के नए-नए तरीके अगर आप भी तलाशती रहती हैं, तो अपने मेन्यू में आइस टी (Ice Tea) को भी अब शामिल कर लें। आसानी से बनने वाली आइस टी की रेसिपीज बता रहे हैं- लेमन आइस टी (Ice Tea)…

24GhanteOnline
September 11, 2026
2 min read
गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए....

इस गर्म और उमस वाले मौसम में गले को तरावट देने के नए-नए तरीके अगर आप भी तलाशती रहती हैं, तो अपने मेन्यू में आइस टी (Ice Tea) को भी अब शामिल कर लें। आसानी से बनने वाली आइस टी की रेसिपीज बता रहे हैं-

लेमन आइस टी (Ice Tea) 


सामग्री-

-पानी 5 कप

-चाय पत्ती 2 चम्मच

-नींबू का रस 3 चम्मच

-शहद 3 चम्मच

-आइस क्यूब्स आवश्यकतानुसार

- लेमन स्लाइस गार्निशिंग के लिए

लेमन आइस टी (Ice Tea) बनाने का तरीका-


सॉसपेन में पानी डालें और उसे उबालें। चाय पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब चाय उबलने लगे तो गैस ऑफ करें और उसमें शहद व नींबू का रस डालकर मिलाएं। चाय को छानकर अच्छी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे सर्विंग गिलास में डालें। उसमें आइस क्यूब्स डालें। नीबू के टुकड़े से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

मसालेदार आइस्ड टी (Ice Tea) 


सामग्री-

-पानी 4 कप

-दालचीनी 2 टुकड़ा

-काली मिर्च 20

-अदरक 1 टुकड़ा

-सौंफ 2 चम्मच

-छोटी इलायची 5

-आइस क्यूब्स आवश्यकतानुसार

-टी बैग 2

-चीनी स्वादानुसार

-नींबू के टुकड़े गार्निशिंग के लिए

-पुदीना गार्निशिंग के लिए

मसालेदार आइस्ड टी (Ice Tea) बनाने का तरीका-


सॉसपेन में पानी डालें। उसमें दालचीनी, काली मिर्च, अदरक, सौंफ और इलायची को डालकर उबालें। अब पैन में चीनी और टी बैग डालकर लगभग एक मिनट तक और उबालें। एक बड़े बरतन में इसे छान लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। सर्विंग गिलास में इस मसालेदार आइस टी को डालें। उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें। नीबू और पुदीना से गार्निश कर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।