सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय…

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर भारतीय समुदाय देश का गौरव बढ़ा रहा है। सिंगापुर जैसे आधुनिक और विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में भारत का परचम लहराने वाले प्रवासी भारतीयों के पुरुषार्थ पर पूरे देश को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का वैश्विक स्तर पर प्राप्त अनुभव और विशेषज्ञता भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने उद्योगपतियों से हरियाणा में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने तथा प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर ने सीमित भौगोलिक क्षेत्र और संसाधनों के बावजूद दूरदर्शी आर्थिक नीतियों, बेहतर आधारभूत ढांचे, सुशासन और कानून-व्यवस्था के बल पर स्वयं को विश्व के प्रमुख व्यापारिक एवं आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी निवेशकों को बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचा, सुशासन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं :
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और आज देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश में निवेश, बुनियादी ढांचे, रोजगार और उद्यमिता के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान करने का कार्य किया है।
हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल माहौल :
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, मजबूत सड़क एवं रेल संपर्क, कुशल मानव संसाधन, बेहतर औद्योगिक आधारभूत ढांचा तथा निवेशक-अनुकूल नीतियां हरियाणा को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाती हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उद्योगों को कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए और निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने प्रवासी उद्योगपतियों से हरियाणा की निवेश संभावनाओं का लाभ उठाने और प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर आने का दिया निमंत्रण :
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में उपस्थित पंजाब और हरियाणा मूल के सभी उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों को हरियाणा आने का हार्दिक निमंत्रण दिया। उन्होंने उन्हें चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में आने का भी निमंत्रण दिया और कहा कि हरियाणा सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड अब केवल धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के सबसे पसंदीदा औद्योगिक गंतव्यों में से एक बनकर उभर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई उद्योग-अनुकूल नीतियों,…
त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस
चंडीगढ़। त्योहारों के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में स्थायी या अस्थायी आधार पर लगे नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 हजार रुपये…
सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
चंडीगढ़: वैश्विक निवेश मानचित्र पर हरियाणा की पहचान को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सिंगापुर यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान, विभिन्न कंपनियों और…
सिंगापुर के अनुभव से हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: CM सैनी
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की और हरियाणा और सिंगापुर के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में शिक्षा, कौशल…
