24 घण्टे ऑनलाइन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घघाटन

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घघाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। केंद्र का उद्घघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का सपना है कि दवाओं…

24GhanteOnline
June 28, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घघाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। केंद्र का उद्घघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का सपना है कि दवाओं के अभाव में किसी गरीब की मृत्यु न हो, इसके लिए ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शुरूआत की गई है, जिसके माध्यम से महंगी से महंगी दवाएं भी यहां पर आधे से भी कम दाम पर गरीबों को आसानी से मिल जायेंगी और वह बीमारी के इलाज के बोझ तले नहीं दबेंगे। उन्होंने बताया कि आज सभी बडे अस्पतालों में भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जहां पर दवा लेने वालों की भीड़ जुट रही है और अच्छे अच्छे लोग भी दवा खरीद रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से ही दवा खरीदने की अपील किया, जिससे वह बाहर की महंगी दवाओं के बोझ से बच जायेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अधीक्षक डा सुबोध चन्द्रा ने बताया कि यहां पर बड़ी-बडी कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली दवाएं भी सस्ते दर पर उपलब्ध रहेंगी। संचालक हिमांशु कश्यप ने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया, जिससे यहां के लोगों को कोई परेशानी न होने पाये। इस दौरान डा महेश कुमार, डा अशोक कुमार, डा श्रवण चौधरी, फार्मासिस्ट इरफान अहमद, त्रिलोकी त्रिपाठी, श्री प्रकाश पांडेय, एलटी पंकज चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, ऋतिक शुक्ला, पवन मिश्रा, बीसीपीएम राजकुमार, डीईओ सतीश श्रीवास्तव, शैलमणि चौधरी, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें