24 घण्टे ऑनलाइन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को भारतीय परिधान में कराया गया योग

सिद्धार्थनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु जिले के बर्डपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा, इंडोनेपाल बॉर्डर क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय ने योग और…

24GhanteOnline
March 8, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु जिले के बर्डपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा, इंडोनेपाल बॉर्डर क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़कर भारतीय परिधान साड़ी में योग करवाकर सुदूर क्षेत्र की माताओं और बहनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया साथ ही यह भी संदेश दिया कि योग भारतीय संस्कृति की रीढ़ की हड्डी है, इसमें पहनावा सादगी भरी रखकर भी योग किया जा सकता है। आज विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर बेसिक शिक्षा परिषद की छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक / जिला स्काउट मास्टर सिद्धार्थ नगर ने बड़ी धूम धाम से मनाया। इस कार्यक्रम में कुल 70 छात्राओं के साथ रसोइया एवं अभिभावक ने ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, धनुरासन, चक्रासन, योग मुद्रा, शशकासन, उष्ट्रासन, पद्मासन भुजंगासन, सूर्यनमस्कार एवं प्रज्ञा योग के 16 चरण को विद्यालय की अनुदेशिका संगीता कन्नौजिया द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर सेजल, रम्भा, आराधना, चंद्रकला, आराध्या आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें