24 घण्टे ऑनलाइन

मैंने एक बड़ा सबक सीखा है कि… 10 साल के बच्चे ने मांगी बिग बी से माफी

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैंस का मनोरंजन अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से भी करते हैं। फिलहाल वो इसका 17वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। अक्सर ही उनके शो पर कुछ ऐसे मजेदार मोमेंट्स होते…

24GhanteOnline
October 22, 2025
3 min read

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैंस का मनोरंजन अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से भी करते हैं। फिलहाल वो इसका 17वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। अक्सर ही उनके शो पर कुछ ऐसे मजेदार मोमेंट्स होते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालांकि अक्सर कुछ ऐसा भी देखने को मिलता है, जिसकी लोगों को बिल्कुल उम्मीद नहीं रहती है।

अमिताभ बच्चन के शो का कंटेस्टेंट हाल ही में एक 10 साल का बच्चा इशित भट्ट (Ishit Bhatt) बना था। इस बच्चे ने हॉट सीट पर बैठने के बाद बिग बी के साथ बुरा बर्ताव किया था। जब अमिताभ उसे खेल के नियम समझाने लगे थे तो उसने रूखे लहजे से कहा था कि उसे नियम पता हैं और वो बार-बार बिग बी को बीच में टोक भी रहा था। उसके इस वयवहार की खूब आलोचना हुई थी। अब उस बच्चे ने अपनी गलती और बुरे बर्ताव के लिए दिग्गज एक्टर से माफी मांगी है। उसने बताया कि उसे अपने व्यवहार पर पछतावा है और वो घबरा गया था।

10 साल के इशित भट्ट (Ishit Bhatt) ने मांगी बिग बी से माफी


इशित भट्ट (Ishit Bhatt) वाले एपिसोड से जुड़ी एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उसमें इशित बिग बी से फोटो के लिए रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद बिग बी बच्चे के साथ तस्वीर क्लिक करवाते हैं। इस वीडियो को @ishit_bhatt_official नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया था। हालांकि, इस पेज को अब हटा लिया गया है। हालांकि उसका कैप्शन काफी वायरल हो रहा है।

इसके कैप्शन में लिखा गया था, ”सभी को नमस्कार, मैं कौन बनेगा करोड़पति में अपने व्यवहार के लिए तहेदिल से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे पता है कि मेरे बोलने के तरीके से कई लोग आहत या निराश हुए होंगे, और मुझे इसका बहुत पछतावा है। उस पल, मैं घबरा गया और मेरा रवैया बिल्कुल गलत निकला। मेरा इरादा असभ्य होने का नहीं था। मैं अमिताभ बच्चन सर और पूरी केबीसी टीम का बहुत सम्मान करता हूं।”

कैप्शन में आगे लिखा गया, ”मैंने एक बड़ा सबक सीखा है कि कैसे शब्द और कर्म हमारी पहचान को दर्शाते हैं, खासकर इतने बड़े मंच पर। मैं भविष्य में और भी विनम्र, सम्मानजनक और विचारशील रहने का वादा करता हूं।” आगे इशित द्वारा उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने इशित (Ishit Bhatt) के बुरे समय में भी उसका सपोर्ट किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…