अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO कक्षा में स्थापित कर दिया।
ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि ‘एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-05’ को सटीक तरीके से कक्षा में पहुंचाया गया है। उनके मुताबिक, कक्षा में काम शुरू करने के बाद EOS-05 जियो-ऑर्बिट से संचालित होने वाला भारत का पहला समर्पित इमेजिंग सैटेलाइट होगा।
इस सैटेलाइट की सबसे अहम खासियत इसकी इमेजिंग क्षमता है। यह लगभग रियल-टाइम में पृथ्वी की तस्वीरें और जरूरी डेटा उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। इससे भारत की अर्थ ऑब्जर्वेशन क्षमता के साथ रणनीतिक निगरानी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
GSLV-F17 के मिशन डायरेक्टर थॉमस कुरियन ने बताया कि इस मिशन के साथ GSLV ने अपना 19वां मिशन पूरा किया है। उन्होंने कहा कि EOS-05 GSLV के जरिए GTO या Sub-GTO कक्षा में भेजा गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।
उन्होंने इस सफलता के पीछे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की लंबी मेहनत का जिक्र किया। कुरियन के मुताबिक, लॉन्चिंग के कुछ मिनटों के पीछे डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग, क्वालिफिकेशन और इंटीग्रेशन तक कई चरणों में लंबे समय तक काम किया जाता है।
EOS-05 की सफल तैनाती भारत के पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। अब इसके संचालन के बाद मिलने वाले डेटा पर नजर रहेगी, जिससे इसकी वास्तविक उपयोगिता और क्षमताओं का आकलन किया जा सकेगा।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को नोटिस जारी कर पायरेसी के खिलाफ प्लेटफॉर्म स्तर पर कार्रवाई की करने को कहा है। इसमें बेहतर पहचान, पायरेटेड फिल्मों व ओटीटी कंटेंट को हटाना और चैनलों और…
