इन को घर में पालना होता है शुभ, मान-सम्मान में होती है बढ़ोत्तरी
आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने घर में पशु-पक्षी (Animals) पालते हैं. पशु-पक्षी लंबे समय से इंसान के दोस्त के रूप में जाने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी पशु-पक्षी पालने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है.…
आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने घर में पशु-पक्षी (Animals) पालते हैं. पशु-पक्षी लंबे समय से इंसान के दोस्त के रूप में जाने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी पशु-पक्षी पालने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है. जो लोग अपने घर में ज्योतिष शास्त्र या वास्तु शास्त्र के अनुसार, पशु-पक्षी (Animals) पालते हैं, उनके लिए वे सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं. अक्सर आपने लोगों को कछुआ घर में रखते हुए या कछुए की अंगूठी पहनते हुए भी देखा होगा, जिससे घर में सुख-समृद्धि के साथ ही खुशहाली भी आती है. ठीक कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जो धन को आकर्षित करने का काम करते हैं. इन जानवरों (Animals) के शुभ प्रभाव से धन-वैभव में बढ़ोत्तरी होती है. यहां जानें कौनसे जीव घर में पालें।
खरगोश (Rabbit)
घर में खरगोश पालना शुभ होता है. इस जानवर को घर में पालने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है. इसके अलावा, घर में खरगोश पालने से बच्चे को नजर दोष भी नहीं लगता.
कुत्ता (Dog)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुत्ता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं फटकती हैं, इसलिए ज्यादातर लोग घर में कुत्ता पालते हैं. हिंदू धर्म में कुत्ते को भैरव का दूत माना गया है.
घोड़ा (Horse)
घोड़ पालना भी बहुश शुभ माना जाता है. घोड़े सिर्फ पालतू जानवर ही नहीं, स्ट्रेस रिलीवर भी होते हैं. आज पूरी दुनिया में हॉर्स थेरेपी काफी फेमस है, जो इंसानों को तनाव और अवसाद से निजात दिलाती है. इसके लिए घोड़ों को खुश रखना भी बेहद जरूरी है, इसलिए इन्हें 2 से 3 घंटे खुले वातावरण में छोड़ देना चाहिए.
बिल्ली (Cat)
घर में राशि के अनुसार बिल्ली पालना भी बहुत शुभ माना जाता है. इसे पालने से स्वास्थ्य लाभ होते हैं. जिन लोगों में सुस्ति छाई रहती है, उनके लिए बिल्ली पालना अच्छा होता है. इसके अलावा, बिल्लियां स्ट्रेस से निपटने में मदद करती हैं.
कछुआ (Tortoise)
कछुए को घर में रखने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि कर्म का नियम कहता है कि सभी जीव या जानवर इस ब्रह्मांड में रहने के लिए स्वतंत्र हैं. जो लोग किसी जानवर को पकड़ते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि वे कर्म के नियम को तोड़ते या नष्ट करते हैं. अगर घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो हमें कई फायदे होते हैं. कछुए की मूर्ति सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. लोगों का मानना है कि अपने शयनकक्ष में कछुए की मूर्ति रखने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
