किचन में इस रंग को करवाने से घर में होता है ऊर्जा का संचार
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन (Kitchen) में कौनसा रंग पुतवाना चाहिए? वास्तु के अनुसार किचन आग्नेय कोण में होना चाहिए। यदि वहां नहीं है तो पूर्व या वायव्य दिशा में चल जाएगा। इसी के साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि वास्तु…

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन (Kitchen) में कौनसा रंग पुतवाना चाहिए? वास्तु के अनुसार किचन आग्नेय कोण में होना चाहिए। यदि वहां नहीं है तो पूर्व या वायव्य दिशा में चल जाएगा। इसी के साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि वास्तु के अनुसार किचन (Kitchen) की दीवारों का रंग कैसा होना चाहिए और किस प्रकार के चित्र हम वहां पर लगा सकते हैं।
रसोईघर (Kitchen) का कलर:-
- रंग का चयन करते समय भी विशेष ध्यान रखें। महिलाओं की कुंडली के आधार पर रंग का चयन करना चाहिए।
- रसोई यदि छोटी हो तो उसमें हल्के रंग का पेंट करें।
- इसके लिए हल्का गुलाबी, नारंगी या हल्का पीला और सफेद रंग बेहतर रहता है।
- वैसे रसोईघर में हल्दी कलर करवाना बहुत ही शुभ है।
- भोजन कक्ष को रंगवाते समय आसमानी, हल्का हरा व गुलाबी रंग करवा सकते हैं।
- इससे हमेशा उर्जा व ताजगी का संचार होता है और सकारात्मकता बनी रहती है।
- रसोई घर में सफेद रंग हमेशा अच्छा माना जाता है।
- सफेद रंग गंदा भी बहुत जल्दी होता है, लेकिन यदि आप नियमित तौर पर सफाई बनाएं रखें तो यह बहुत ही सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।
- आग्नेय की दीवार पर नारंगी रंग कर सकते हैं। दक्षिण-पूर्वी कक्ष में पीले या नारंगी रंग का प्रयोग करना चाहिए।
गणेशजी की ऐसी तस्वीर
जिन घर में रसोई घर दक्षिण पूर्व यानी आग्नेय कोण में नहीं हो तब वास्तुदोष को दूर करने के लिए रसोई के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगानी चाहिए।
यज्ञ करते ऋषि
यदि आपका रसोईघर अग्निकोण में न होते हुए किसी ओर दिशा में बना है तो वहां पर यज्ञ करते हुए ऋषियों की चित्राकृति लगाएं।
फल और सब्जी के चित्र
यदि आप उपरोक्त चित्र नहीं लगा सकते हैं तो सब्जी और फलों के चित्र लगा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
