24 घण्टे ऑनलाइन

इस्तीफे के बाद पहली बार नजर दिखें धनखड़, नए उपराष्ट्रपति के शपथ समारोह में हुए शामिल

देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल…

24GhanteOnline
September 12, 2025
1 min read

देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान इस्तीफा देने के बाद पहली बार पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar ) भी किसी कार्यक्रम में नजर आए। इससे पहले उन्होंने राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी थी।

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस चुनाव में 452 वोट मिले थे। इस चुनाव इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। राधाकृष्णन आज देश के 15 वें उपराष्ट्रपति बने हैं।उनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुसामी राधाकृष्णन है। उन्होंने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली है।

उपराष्ट्रपति बनने से पहले सीपी राधाकृष्णन झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर भी काम कर चुके हैं। सी पी राधाकृष्णन ने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) , पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और हामिद अंसारी के पास बैठे नजर आए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…