24 घण्टे ऑनलाइन

'Seeking The Infinite' पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

आज पुस्तक Seeking The Infinite का पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विमोचन किया। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखकों, बुद्धिजीवियों और कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। किताब के विमोचन…

24GhanteOnline
March 2, 2026
2 min read
'Seeking The Infinite' पुस्तक का  जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

आज पुस्तक Seeking The Infinite का पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विमोचन किया। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखकों, बुद्धिजीवियों और कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। किताब के विमोचन के बाद डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। इस डिस्कशन के मॉडरेटर रहे दिलीप चेरियन, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम का संचालन किया, बल्कि चर्चा को गहराई और दिशा भी दी।

‘यह एक अनुभव है’


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल एक पुस्तक का विमोचन नहीं, बल्कि एक अनुभव है। कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जीवन को नया अर्थ देने की कोशिश करते हैं। Seeking The Infinite उसी विशेष श्रेणी की किताब है। उन्होंने किताब के लेखक याकूब मैथ्यू का उल्लेख करते हुए कहा कि वे एक सफल बैंकर और वैश्विक प्रोफेशनल हैं, लेकिन उन्होंने व्यावसायिक जीवन के बीच भी अपने भीतर की खोज को जीवित रखा।

मॉडरेटर के रूप में दिलीप चेरियन ने पूरे विमोचन को सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम न रहने देकर उसे एक विचारपूर्ण संवाद में बदल दिया। उन्होंने किताब के संदेश, उसकी आत्मा और उसके व्यापक सामाजिक संदर्भ को बेहद प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। दिलीप ने कहा कि किताब में कुंभ के अनुभव को बहुत संक्षेप और सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है और इसमें शामिल फोटोग्राफ्स पाठकों को सीधे उस आध्यात्मिक माहौल में ले जाते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से यह बात रेखांकित की कि महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाला अवसर रहा। जो लोग वहां नहीं पहुंच पाए, उनके लिए यह किताब उस अनुभव को महसूस कराने का सशक्त माध्यम बन सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…