यह होगा जगदीप धनखड़ का नया आवास, सरकारी बंगले के लिखा पत्र
नई दिल्ली। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से न तो उन्होंने कोई बयान दिया और न ही सार्वजनिक रूप से नज़र आए। बीते दिन 30 अगस्त को, एक…
नई दिल्ली। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से न तो उन्होंने कोई बयान दिया और न ही सार्वजनिक रूप से नज़र आए। बीते दिन 30 अगस्त को, एक महीने बाद, धनखड़ ने अपनी पेंशन के लिए आवेदन किया।
छतरपुर फार्महाउस में करेंगे शिफ्ट
सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति (Jagdeep Dhankhar) अगले सोमवार को छतरपुर फार्म स्थित 15 गदाईपुर फार्म हाउस में शिफ्ट होंगे। सरकारी आवास मिलने तक वे यहीं रहेंगे।
सरकारी बंगले के लिए लिखा पत्र
जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर नियम अनुसार पूर्व उपराष्ट्रपति को मिलने वाले सरकारी बंगले की मांग की है। हालांकि फिलहाल उन्हें सरकारी आवास अलॉट नहीं किया गया है। सरकारी बंगला मिलने तक वे अस्थायी तौर पर फार्म हाउस में ही रहेंगे।
यहां रहेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति
शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टर ऑफ़ एस्टेट ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के लिए 34 एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर टाइप 8 का बंगला खाली करा लिया है। सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की तरफ से उपराष्ट्रपति सचिवालय को दी जानकारी के अनुसार अभी तीन महीने का समय बंगले की रिपेयरिंग और साज सज्जा में लगेगा।
बंगले को लेकर क्या है नियम?
देश में पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को पद से जाने के बाद दिल्ली में टाइप-8 बंगला दिया जाता है। इसके साथ ही अगर ये लोग वो बंगला नहीं लेना चाहते हैं तो उन्हें उनके पैतृक स्थान पर 2 एकड़ जमीन दी जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
