24 घण्टे ऑनलाइन

सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति का संदेश लेकर चली ‘लखनऊ दर्शन’ वाली बस

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में पर्यटन को नई पहचान देने की एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) के नाम से इस विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन मंत्री जयवीर…

24GhanteOnline
January 6, 2026
2 min read
सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति का संदेश लेकर चली ‘लखनऊ दर्शन’ वाली बस

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में पर्यटन को नई पहचान देने की एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) के नाम से इस विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महिला सशक्तिकरण के प्रतीक 1090 चौराहे से रवाना किया। अब पर्यटक लखनऊ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विरासत स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही सरकार के सामाजिक सरोकारों से भी सीधे तौर पर रूबरू होंगे।

‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) के तहत पर्यटकों के लिए दो आकर्षक टूर पैकेज तैयार किए गए हैं। पहला टूर सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगा, जबकि दूसरा टूर शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इस पैकेज का किराया 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 400 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

टूर पैकेज में जलपान की सुविधा भी शामिल है। पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट upstdc.co.in पर की जा सकती है।

‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) के ज़रिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पर्यटन को सामाजिक चेतना, सुरक्षा और सुशासन के संदेश के साथ जोड़कर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें