24 घण्टे ऑनलाइन

JEE Main 2026 सत्र-1 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-1 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। एजेंसी ने आज 17 जनवरी 2026 को जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया…

24GhanteOnline
January 17, 2026
2 min read
JEE Main 2026 सत्र-1 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-1 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। एजेंसी ने आज 17 जनवरी 2026 को जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा इंजीनियरिंग में करियर बनाने की चाह रखने वाले लाखों छात्रों के लिए बेहद अहम है। एडमिट कार्ड में एग्जाम डेट, सेंटर और जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

JEE Main 2026 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड


एनटीए ने JEE Main 2026 सत्र-1 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिया है। सत्र-1 की परीक्षाएं 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

अगर किसी कारण से एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध दूसरे लिंक के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना चाहिए।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी अहम जानकारियां होती हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

JEE Main एग्जाम डेट


JEE Main परीक्षा हर साल दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाती है। पहला सत्र जनवरी में और दूसरा सत्र अप्रैल में होता है। सत्र-1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना है। वहीं, JEE Main सत्र-2 की परीक्षा 1 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगी, जिसका परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…