24 घण्टे ऑनलाइन

संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, पहलगाम हमले के अनुभवों पर आधारित है कृति

देहरादून। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर अपनी पुस्तक ‘पहलगाम… जब समय थम गया’ की प्रति उन्हें भेंट की। यह पुस्तक पहलगाम में…

24GhanteOnline
April 22, 2026
1 min read

देहरादून। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर अपनी पुस्तक ‘पहलगाम… जब समय थम गया’ की प्रति उन्हें भेंट की। यह पुस्तक पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले की पहली बरसी पर जनता के बीच आई है।

बताया गया कि यह पुस्तक लेखक के निजी अनुभवों पर आधारित है। के एस चौहान घटना के दिन अपने परिवार सहित पहलगाम में मौजूद थे। उन्होंने उस दिन के भयावह माहौल, घटनाक्रम और अपने अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया है। पुस्तक के अंत में ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पुस्तक प्राप्त करने के बाद कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुनिया को अपनी शक्ति और संकल्प का परिचय दिया, जो ऐतिहासिक रहा।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें