कामदा एकादशी व्रत आज, जानें पारण करने की सही विधि
कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का व्रत हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन होता है। इस साल यह व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा। क्योंकि एक दिन पहले एकादशी रात में शुरू हो रही है। इस व्रत में सुबह सबसे पहले स्नान…
कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का व्रत हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन होता है। इस साल यह व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा। क्योंकि एक दिन पहले एकादशी रात में शुरू हो रही है। इस व्रत में सुबह सबसे पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं। इसके बाद इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रवि का संयोग बन रहा है। इस साल एकादशी योग सुबह 06 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से लाभ मिलता है और व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। कामदा एकादशी पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह संयोग बहुत खास माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक है। इस योग में किया गया कार्य सफल होता है।
एकादशी (Kamada Ekadashi) तिथि
इस साल कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) उदया तिथि के अनुसार 8 अप्रैल को रखी जाएगी। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा। 8 अप्रैल को 9 बजकर 12 मिनट तक एकादशी तिथि है। इसके बाद 9 अप्रैल को एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। पारण करने के लिए समय सुबह 6 बजकर सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक हो जाना चाहिए।
एकादशी (Kamada Ekadashi) व्रत का पारण कैसे करें
एकादसी (Kamada Ekadashi) का व्रत रखने के बाद अगले दिन द्वादशी पर सुबह व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति का अभिषेक पंचामृत से कराया जाता है। इसके बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए।
एक तरफ जहां एकादशी व्रत पर चावल नहीं खाए जाते हैं, लेकिन पारण करते समय द्वादशी पर चावल से ही व्रत खोला जाता है। पारण करने के बाद मंदिर में या किसी गरीब को भोजन की थाली दें। इस दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
