कानपुर किडनी केस में बड़ा एक्शन, फरार इनामी डॉ. रोहित गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पतालाें में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट (Kanpur Kidney Case) के नाम पर खरीद फिराेख्त सिंडिकेट मामले में फरार 25 हजार के इनामी फर्जी डॉ रोहित को…
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पतालाें में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट (Kanpur Kidney Case) के नाम पर खरीद फिराेख्त सिंडिकेट मामले में फरार 25 हजार के इनामी फर्जी डॉ रोहित को पुलिस ने साेमवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काे पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने किडनी कांड (Kanpur Kidney Case) मामले में फरार इनामी डाॅ राेहित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस टीम लगातार किडनी कांड मामले से जुड़े आराेपिताें की तलाश कर रही थी। आज इस मामले से जुड़े अहम और मास्टर माइंट बताए जा रहे दिल्ली निवासी डाॅ राेहित की गिरफ्तारी की गई है। उसे गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया। जहां पर उससे पूछताछ जारी है। जांच में पुलिस काे पता चला है कि किडनी कांड का आराेपित रोहित कोई डॉक्टर नहीं बल्कि 12वीं पास है और खुद को डॉक्टर बताता था। उससे पूछताछ के बाद जानकारी काे पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकाराें से साझा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कानपुर में अवैध रूप से चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट के सिंडिकेट का कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बीती 30 मार्च 2026 को खुलासा किया था। जांच में यह तथ्य सामने आए थे कि कल्याणपुर स्थित अहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर लाेगाें काे बरगलाते हुए चंद पैसाें का लालच देकर अमीराें काे मंहगें दामाें में लगाई (बेची)जाती थी। इस पूरे खेल में संलिप्त अहूजा हॉस्पिटल के मालिक दंपति डॉक्टर सुरजीत आहूजा और डॉ प्रीति आहूजा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
पुलिस जांच में यह सामने आया था दिल्ली निवासी डॉ रोहित इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा मेरठ निवासी डॉ अफ़ज़ल और दिल्ली का ही रहने वाला ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली भी इस किडनी ट्रांसप्लांट गिराेह के कर्ता-धर्ता हैं। पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। आज इस मामले में फरार इनामी राेहित की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
