24 घण्टे ऑनलाइन

स्वाद में बहुत टेस्टी है करेला टिक्की, हर कोई करेगा फरमाइश

करेला की पहचान उसकी कड़वाहट से है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे खाने से बचते हैं, जबकि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी होती है। करेला से टिक्की (Karela Tikki) भी बनाई जा सकती है, जो बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे खाने के…

24GhanteOnline
May 14, 2025
2 min read

करेला की पहचान उसकी कड़वाहट से है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे खाने से बचते हैं, जबकि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी होती है। करेला से टिक्की (Karela Tikki) भी बनाई जा सकती है, जो बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे खाने के बाद आपको दूसरी चीजों से बनाई जाने वाली टिक्की की कमी जरा भी महसूस नहीं होगी। यहां तक कि जो इसे एक बार चख लेगा वो जल्द ही फिर से इसकी फरमाइश करता नजर आएगा। इस डिश की खासियत ये है कि इसमें सेहत से भी किसी प्रकार से समझौता नहीं किया जाता। आप हमारी रेसिपी को फॉलो कर इसे बनाने में आने वाली किसी भी प्रकार की मुश्किल से बच सकते हैं। बता दें करेला पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। यह वजन घटाने और ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में सहायक है।

करेला से टिक्की (Karela Tikki) बनाने की सामग्री


2 बड़े करेले
आधा कप कम फैट वाला कसा हुआ पनीर
1 प्याज
2 हरी मिर्च
थोड़ी सी अदरक
4 लहसुन की कलियां
आधा कप हरा धनिया
1 कप बेसन
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या चाट मसाला
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच अजवायन
नमक स्वादानुसार
पैन में तलने के लिए तेल

करेला से टिक्की (Karela Tikki) बनाने की विधि


- करेले को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद करेले को कद्दूकस से कसकर उसे मिक्सी में डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर उसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- प्याज, मिर्च, अदरक, लहसुन और धनिया पत्ती को बारीकी से काट लें और इन्हें एक कटोरे में मिक्स कर लें।
- अब करेले के मिश्रण से पानी निचोड़कर करेले को कटोरे में डालें।
- करेले के मिश्रण में पनीर और सामग्री में दिए गए मसाले डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें बेसन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण के छोटे-छोटे टुकड़े तोड़कर उनकी गोल टिक्की बनाकर उसे हल्का दबा दें, जिससे वो टिक्की (Karela Tikki) थोड़ी चपटी हो जाए।
- अब पैन में तेल डालकर टिक्की को कम आंच में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- जैसे ही टिक्की (Karela Tikki) बनकर तैयार हो जाए, तो इसे हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…