24 घण्टे ऑनलाइन

करिश्मा कपूर के एक्स पति का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। गुरुवार रात को संजय की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनकी मौत उस वक्त हुई जब वो इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब…

24GhanteOnline
June 13, 2025
2 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। गुरुवार रात को संजय की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनकी मौत उस वक्त हुई जब वो इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो अचानक मैदान में गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संजय के निधन की खबर मिलते ही परिवार और करीबी दोस्त का करिश्मा के घर पहुंचें।

बहन करिश्मा (Karisma Kapoor) के घर पहुंची करीना


संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर के घर उनकी बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ अली खान और करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा उनके पति शकील देर रात उनके घर पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी बेहद दुखी नजर आ रहे हैं।

करीना और सैफ को करिश्मा के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान दोनों के ही चेहरे पर संजय कपूर के निधन का गम साफ देखा जा सकता है। इस दौरान करीना ने फोटोग्राफरों से अपना चेहरा हाथ से ढक कर छिपाने की कोशिश करती नजर आईं। वहीं, मलाइका अरोड़ा हल्के बेज रंग की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वह कांच के दरवाजे के पीछे खड़ी हैं और बाहर निकलने से पहले अपने परिवार से बात कर रही हैं। एक अन्य क्लिप में मलाइका अमृता के बेटे के साथ कार की पिछली सीट पर बैठी हैं। फिलहाल, करिश्मा ने अभी तक अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

सेहुल सेठ ने संजय के निधन की करी पुष्टि


एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए संजय कपूर के निधन की पुष्टि की है। राहुल ने एक्स पर लिखा- 'संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…