घर में रखें बुद्धा की ये मूर्ति, धन-दौलत में होगी वृद्धि
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर में हंसते हुए बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ति रखना शुभ माना गया है। हंसते हुए बुद्धा धन-दौलत के देवताओं में से एक माने गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, घर में लॉफिंग बुद्धा यानी हंसते…
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर में हंसते हुए बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ति रखना शुभ माना गया है। हंसते हुए बुद्धा धन-दौलत के देवताओं में से एक माने गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, घर में लॉफिंग बुद्धा यानी हंसते हुए बुद्धा की मूर्ति रखने से धन-संपन्नता, सफलता और आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों की धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति बरकरार रहती है। हालांकि, अच्छे रिजल्ट के लिए लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की प्रतिमा रखते समय फेंगशुई के कुछ नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं हंसते हुए लॉफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखने के नियम...
घर में लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ति रखने के नियम-
- फेंगशुई के अनुसार, हसंते हुए बुद्ध की मूर्ति को मुख्यद्वार के सामने प्रतिस्थापित करना चाहिए। मान्यता है कि मुख्यद्वार के सामने लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की प्रतिमा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- अगर मुख्यद्वार के सामने लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति नहीं रख सकते हैं, तो इसे मेज या कोने वाले स्टूल पर ऐसे रख सकते हैं, कि वह मुख्यद्वार के सामने हो। साथ ही हंसते हुए बुद्धा का चेहरा भी मेन दरवाजे के तरफ हो।
- फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) को बेडरूम या डाइनिंग रूम में न रखने की सलाह दी जाती है।
- फेंगशुई के नियमों के अनुसार, हसंते हुए बुद्धा की प्रतिमा को घर के मंदिर या पूजाघर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनकी पूजा नहीं की जाती है, बल्कि इन्हें सजाकर रखा जाता है।
- शुभ परिणामों के लिए इसे घर में ही सजाकर रखना अच्छा माना गया है। हंसते हुए बुद्धा को घर के पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर का माहौल अच्छा रहता है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
