24 घण्टे ऑनलाइन

अपनी गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, हर संकट से होगा बचाव

आज के जमाने लगभग हर किसी के पास कार होती है। कार (Car) अब सिर्फ स्टेटस की बात नहीं बल्कि जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। कार खरीदते समय लोग कुछ बातों पर बहुत ध्यान देते हैं जैसे कि इसका रंग, नंबर, कंपनी या किसी खास…

24GhanteOnline
May 12, 2026
3 min read

आज के जमाने लगभग हर किसी के पास कार होती है। कार (Car)  अब सिर्फ स्टेटस की बात नहीं बल्कि जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। कार खरीदते समय लोग कुछ बातों पर बहुत ध्यान देते हैं जैसे कि इसका रंग, नंबर, कंपनी या किसी खास दिन या समय पर खरीदने जैसी बातें।

हालांकि, कार खरीदने के बाद लोग कई छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कार (Car) में कुछ खास चीजें ( auspicious things ) जरूर रखनी चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होती है और आने वाला संकट कट जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

भगवान की मूर्तियां-


ज्यादातर लोग अपनी कार में देवताओं की छोटी-छोटी मूर्तियां रखते हैं लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार गणपति की छोटी मूर्ति रखना सबसे शुभ होता है। गणेश भगवान का संबंध केतु से होता है। ऐसा माना जाता है कि गणपति दुर्घटनाओं से बचाते हैं और राह में आने वाली सारे विघ्न दूर करते हैं। इसी तरह कार में हवा में झूलते भगवान हनुमान की मूर्ति लगाना भी शुभ माना जाता है। ये विपत्तियों से बचाते हैं और बुरे प्रभावों को दूर करते हैं।

काला कछुआ-


अपनी कार में एक काले रंग का छोटा कछुआ जरूर रखें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और पॉजिटिव एनर्जी जरूर बढ़ाता है। कार के अंदर अच्छा संगीत बजाने से भी नकारात्मकता दूर होती है।

चाइनीज सिक्के-


कार में सुनहरे रंग के चाइनीज सिक्के लटकाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ये कार की डिजाइन, रंग। इंटीरियर और साइज के बीच एक संतुलन बनाए रखता है और नकारात्मकता को दूर करता है।

एसेंशियल ऑयल-


कार में एसेंशियल ऑयल की एक छोटी शीशी रखें। ये मूड को अच्छा रखने के साथ आराम और एनर्जी का एहसास कराती है। एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर के जरिए कार में हमेशा भीनी-भीनी सुगंध आती रहती है।

सेंधा नमक-


कार की सीट के नीचे एक अखबार बिछाकर उस पर सेंधा नमक और बेंकिग सोडा मिलाकर रखें। अगले दिन इस अखबार को बदल दें। ऐसा माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कार में नियमित रूप से सेंधा नमक और बेकिंग सोडा रखने से कार का इंटीरियर हमेशा अच्छा रहता है।

नेचुरल स्टोन-


कार के डैशबोर्ड में कुछ नेचुरल स्टोन या फिर क्रिस्टल रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ये पृथ्वी तत्व के साथ एक मजबूत संबध बनाते हैं और कार को हमेशा सुरक्षित रखते हैं।

तिब्बती झंडे-


तिब्बती झंडे समृद्धि के प्रतीक होते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कार में इन्हें लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हवा में उड़ते समय ये अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा बनाने का काम करते हैं। ये दिखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं।

पानी की बोतल-


कार में हमेशा पानी की बोतल रखें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, जल तत्व हमेशा स्पष्टता और विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। ये मन की जागरुकता को सुधार कर सौभाग्य को बढ़ाने का काम करता है। पानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा कार के अंदर आने वाले नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है।

कार से दूर करें ये चीजें-


अपनी कार से सभी टूटी-फूटी और अव्यवस्थित चीजों को दूर कर दें। कार की खिड़कियां, कार्पेट और सीट को हमेशा साफ रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसा,र कार व्यवस्थित रखने से कार चलाने वाला दिमाग हमेशा शांत रहता है और वो हमेशा ऊर्जावान महसूस करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…