24 घण्टे ऑनलाइन

इस हिस्से में लगवाएं नेमप्लेट, घर में होगी सकारात्मक ऊर्जा की एंट्री

वास्तु शास्त्र ऊर्जा चक्र के सिद्धांत पर कार्य करता है। ऐसे में यदि आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं तो आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
इस हिस्से में लगवाएं नेमप्लेट, घर में होगी सकारात्मक ऊर्जा की एंट्री

वास्तु शास्त्र ऊर्जा चक्र के सिद्धांत पर कार्य करता है। ऐसे में यदि आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं तो आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर के हर हर कोने में रखी वस्तु में ऊर्जा होती है। ऐसे में घर के बाहर लगाई जाने वाली नेम प्लेट (Nameplate) को लेकर भी वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे यहां इन वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

ऊंचे स्थान पर लगाएं नेम प्लेट (Nameplate)


नेम प्लेट घर या ऑफिस के प्रवेश द्वार के पास ऊंचे स्थान पर लगाना चाहिए। दरवाजे के ऊपरी भाग या दीवार के कोने के पास नेम प्लेट लगाना चाहिए। नेम प्लेट को हमेशा नॉर्थ और ईस्ट दिशा में स्थापित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

नेम प्लेट (Nameplate) की जरूर करें सफाई


घर के बाहर लगी नेम प्लेट की लगातार सफाई जरूर करना चाहिए। इस पर धूल मिट्टी या मकड़ी के जाले नहीं लगने देना चाहिए। इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वहीं दूसरी दुर्भाग्य की प्राप्ति होती है।

नेम प्लेट का आकार

वास्तु के अनुसार, नेम प्लेट हमेशा वृत्ताकार, त्रिकोण और विषम आकृति की बनवाना चाहिए। इसे घर के लिए अच्छा माना जाता है। नेम प्लेट में कभी भी छेद नहीं करना चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा आने लगती है।

नेम प्लेट (Nameplate) का रंग


नेम प्लेट का रंग परिवार के मुखिया की राशि के आधार पर चुनना चाहिए। नेम प्लेट पर सफेद, हल्का पीला, केसरिया जैसे रंगों का प्रयोग करना भी सकारात्मक ऊर्जा लाता है। नीले, काले, ग्रे रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…