24 घण्टे ऑनलाइन

उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन प्रयागराज में ध्वजारोहण किया, संपूर्ण परिसर देशभक्ति से हुआ ओत-प्रोत

प्रयागराज/लखनऊ: आज पुलिस लाइन, प्रयागराज में गणतंत्र दिवस (Republic Day के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने गरिमामय वातावरण में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read
उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन प्रयागराज में ध्वजारोहण किया, संपूर्ण परिसर देशभक्ति से हुआ ओत-प्रोत

प्रयागराज/लखनऊ: आज पुलिस लाइन, प्रयागराज में गणतंत्र दिवस (Republic Day के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने गरिमामय वातावरण में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगा शान से लहराया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। उन्होंने (Keshav Maurya) कहा की संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वोच्चता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है एवं 26 जनवरी का दिन हमें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण के संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रयागराज में अपने संबोधन में श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

- हम प्रदेश में 2017 बीजेपी की जीत को 2047 तक दोहराएंगे।
- 37 से 27 जीतने वाले 7 भी नहीं बचा पाएंगे।

उन्होंने (Keshav Maurya) विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतिगत विफलताओं के कारण जनता लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही, जबकि वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को प्राथमिकता देते हुए जनता के विश्वास को मजबूत किया है।

इस अवसर पर आकर्षक एवं अनुशासित गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल, एनसीसी/पीएसी टुकड़ियों एवं अन्य दलों ने कदमताल कर सलामी दी। परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश दिया।
अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनपदीय समस्त विधायक, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें