24 घण्टे ऑनलाइन

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने जनपद प्रयागराज के लवायन कलां क्षेत्र में गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने…

24GhanteOnline
January 8, 2026
1 min read
केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने जनपद प्रयागराज के लवायन कलां क्षेत्र में गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का गहन अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण में गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पुल क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता तथा सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मानसून एवं अन्य संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार कर कार्य में किसी प्रकार की देरी न होने दी जाए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें