24 घण्टे ऑनलाइन

चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा: केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर महान क्रांतिकारी, अद्वितीय पराक्रम, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद…

24GhanteOnline
July 23, 2026
2 min read
चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा:  केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर महान क्रांतिकारी, अद्वितीय पराक्रम, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा विनम्र नमन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का त्याग, शौर्य और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा और उन्होंने अपने अद्वितीय साहस, अदम्य आत्मबल तथा राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका प्रेरणादायी जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्ष के कारण ही भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का भारत उनके सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। देश का प्रत्येक नागरिक उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के सभी महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, संतों, समाज सुधारकों और राष्ट्रनिर्माताओं का समान भाव से सम्मान करती है तथा उनके बताए आदर्शों और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और सांस्कृतिक धरोहरों को सम्मान देने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वर्ष 1947 में देश की स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश स्थित भाभरा (चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली) का दौरा करने वाले पहले और एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। यह उनके महान क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान, राष्ट्रवादी विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रमाण है।

श्री मौर्य ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी चंद्रशेखर आज़ाद के राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, त्याग और साहस से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…