24 घण्टे ऑनलाइन

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ! आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक दर्शन और…

24GhanteOnline
January 30, 2026
1 min read
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ! आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक दर्शन और भारत की आत्मा थे। सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के जिन मूल्यों पर उन्होंने अपने जीवन का निर्माण किया, वही मूल्य आज भी हमारे राष्ट्र के पथप्रदर्शक हैं।

महात्मा गांधी ने अपने तप, संघर्ष और आत्मबल से न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति और न्याय की स्थापना की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘स्वच्छ भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, जो कहीं न कहीं गांधी जी के विचारों का ही आधुनिक स्वरूप है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ और प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूँ कि हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें