24 घण्टे ऑनलाइन

पं. पंत जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए: केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने लोक भवन, लखनऊ में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा…

24GhanteOnline
September 10, 2025
1 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने लोक भवन, लखनऊ में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और कुशल प्रशासक थे। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्र भारत के गृहमंत्री के रूप में देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए आजीवन समर्पित रहे।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि पंडित पंत जी ने सामाजिक समानता, न्याय और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मौर्य जी (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि आज के अवसर पर हम सबको उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्र और समाज की सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, जनप्रतिनिधिगण एवं प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें