24 घण्टे ऑनलाइन

लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: उप मुख्यमंत्री

लखनऊ / आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज जनपद आजमगढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में…

24GhanteOnline
January 22, 2026
2 min read
लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: उप मुख्यमंत्री

लखनऊ / आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज जनपद आजमगढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्यणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विकास कार्यों में शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)


समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी विकास कार्य में ठेकेदार या संबंधित अधिकारी की ओर से लापरवाही, वित्तीय अनियमितता या कार्य में देरी की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँचना चाहिए।

विपक्ष पर तीखा प्रहार


समीक्षा बैठक के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब विकास की राजनीति को चुन चुकी है। विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही नियत।

श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा, "विपक्ष आज पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुका है। जनता का विश्वास खो देने के कारण वे हताशा में हैं। हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।"

श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में उत्तर प्रदेश और विशेषकर आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वरोजगार के अवसरों पर बल दिया।

उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हताशा और निराशा में डूबा विपक्ष भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा ले रहा है, जिसे जनता पूरी तरह नकार चुकी है, वे केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जी, भाजपा जिलाध्यक्षगण ध्रुव कुमार सिंह, विनोद राजभर, भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनकर, जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

लखनऊ। योगी सरकार की अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यूपी एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने…

अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कड़ा शिकंजा कस रहा है। इसी अभियान में यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार कर एक्यूआईएस (अलकायदा इन इंडियन…

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की विभीषिका में फंसे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के युवाओं की एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी की तलाश में गए दो युवकों के…