24 घण्टे ऑनलाइन

'अराजकता' का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी..., केशव मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लखनऊ। “ऑपरेशन सिंदूर” ने गांधी परिवार के दिलो-दिमाग पर जो गहरा आघात किया है, उसकी झल्लाहट कांग्रेस के हर बयान में झलक रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 'अराजकता' का दूसरा नाम बन…

24GhanteOnline
May 20, 2025
2 min read

लखनऊ। “ऑपरेशन सिंदूर” ने गांधी परिवार के दिलो-दिमाग पर जो गहरा आघात किया है, उसकी झल्लाहट कांग्रेस के हर बयान में झलक रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 'अराजकता' का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी का असल दुख यह है कि भारत की सेनाओं ने आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार किया और देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। कांग्रेस की बौखलाहट इस बात से है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर चल रहे आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दुनिया को चौंका दिया।

उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा कि राहुल गांधी सरकार पर इसलिए सवालों की बौछार कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान को सुकून मिल सके, क्योंकि उन्हें भारत की नहीं, दुश्मनों की चिंता अधिक है।

श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि गांधी परिवार को भारतीय सेना पर विश्वास होता, तो दशकों से लहूलुहान कश्मीर की स्थिति वैसी न होती जैसी कांग्रेस ने छोड़ रखी थी। सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब देश की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं, तब कांग्रेस और गांधी परिवार का दुख और बढ़ गया है - क्योंकि राष्ट्र की ताकत और आत्मविश्वास उनकी राजनीति की सबसे बड़ी दुश्मन है।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं जनपदों में ई-ऑफिस लागू करने के दिये निर्देश


यह वही कांग्रेस है, जो हर राष्ट्रवादी कदम का विरोध कर आतंकी मानसिकता को ढाल देने का काम करती रही है। परंतु अब नया भारत न 'टेरर' सहता है, न टेररिस्ट नैरेटिव अब हर वार का जवाब भारतीय सेना अपनी शर्तों पर देती है, और पूरा देश अपने वीर सैनिकों और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी नेतृत्व के साथ एकजुट खड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें