24 घण्टे ऑनलाइन

हो गया ‘पोपट’! पाक रक्षा मंत्री ने किया Pizza Hut का उद्घाटन, कंपनी बोली- आउटलेट हमारा नहीं

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) इन दिनों सरहद की सुरक्षा से ज्यादा ‘पिज्जा सुरक्षा’ को लेकर चर्चा में हैं। मामला कुछ यूं है कि बीते दिनों मंत्री जी बड़े शौक से एक इंटरनेशनल ब्रांड ‘पिज्जा हट’…

24GhanteOnline
January 21, 2026
3 min read
हो गया ‘पोपट’! पाक रक्षा मंत्री ने किया Pizza Hut का उद्घाटन, कंपनी बोली- आउटलेट हमारा नहीं

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) इन दिनों सरहद की सुरक्षा से ज्यादा ‘पिज्जा सुरक्षा’ को लेकर चर्चा में हैं। मामला कुछ यूं है कि बीते दिनों मंत्री जी बड़े शौक से एक इंटरनेशनल ब्रांड ‘पिज्जा हट’ (Pizza Hut Pakistan) के नए आउटलेट का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद कंपनी ने जो बम फोड़ा, उससे पूरी दुनिया में उनकी भयंकर वाली फजीहत हो गई। ख्वाजा आसिफ को मुल्क की अवाम तो ट्रोल कर ही रही रही है, भारतीय भी इस मामले पर जमकर मौज ले रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के सियालकोट कैंटोनमेंट में एक पिज्जा आउटलेट खुला। चीफ गेस्ट थे डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif)। मंत्री जी ने मुस्कुराते हुए कैंची से रिबन काटा, फूलों की बरसात हुई और खूब तालियां बजीं। इस दौरान फोटो-शोटो भी खूब हुए, ताकि दुनिया भी देखे कि भैया पाकिस्तान में निवेश आ रहा है।

लेकिन जैसे ही उद्घाटन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, पिज्जा हट पाकिस्तान की तो जैसे नींद ही उड़ गई। कंपनी ने आनन-फानन में एक नोटिस जारी करते हुए कह दिया, ये जो सियालकोट में नया आउटलेट खुला है, वो दुकान तो हमारी है ही नहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि मंत्री जी ने ब्रांड के नाम पर जिस आउटलेट का उद्घाटन किया, फिर वो किया था।

Pizza Hut Pakistan

पिज्जा हट पाकिस्तान ने क्या कहा?

कंपनी ने साफ तौर पर कहा है, यह आउटलेट फर्जी है, और इसका ब्रांड के साथ कोई लेना-देना नहीं है। यहां पिज्जा के नाम पर क्या परोसा जा रहा है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। यही नहीं, कंपनी ने ट्रे़डमार्क चोरी के आरोप में कानूनी कार्रवाई तक शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि उनके पाकिस्तान में केवल 16 (14 लाहौर में और 2 इस्लामाबाद में) असली स्टोर हैं।

‘ये तो पिज्जा भी नहीं बचा सके’

यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर X (पहले ट्विटर) पर पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर (Khawaja Asif) की नेटिजन्स खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं। लोग मौज लेते हुए कह रहे हैं, ख्वाजा आसिफ तो पिज्जा भी नहीं बचा सके।एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, रिबन काटा, फोटू खींची। फिर कंपनी बोली- ये तो वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया। दूसरे ने कहा, जो रक्षा मंत्री अपनी पिज्जा चेन की प्रामाणिकता का बचाव नहीं कर सका, वो देश का क्या करेगा। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये पाकिस्तान है भाई। यहां परमाणु बम असली मिल सकता है, पर पिज्जा हट नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…