24 घण्टे ऑनलाइन

ये गलत है तो है... ज्योति के सपोर्ट में उतरे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पर्सनल लाइफ पर विवाद इस समय मीडिया में छाया हुआ है। रियलिटी शो राइज एंड फॉल में जाने से पहले ज्योति सिंह (Jyoti Singh) संग उनका झगड़ा चल रहा था। ज्योति ने सुसाइड की धमकी दी थी। अब…

24GhanteOnline
October 6, 2025
3 min read

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पर्सनल लाइफ पर विवाद इस समय मीडिया में छाया हुआ है। रियलिटी शो राइज एंड फॉल में जाने से पहले ज्योति सिंह (Jyoti Singh) संग उनका झगड़ा चल रहा था। ज्योति ने सुसाइड की धमकी दी थी। अब शो से निकलने के बाद फिर से ज्योति और पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच मामला गरमाया हुआ है। एक बार फिर नाराज होकर ज्योति ने फिर से सुसाइड की बात कही है। दोनों के इस मुद्दे पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का रिएक्शन आया है।

हम लोगों के घर में भतीजा आए


उन्होंने ज्योति को सपोर्ट करते हुए पवन सिंह को गलत बताया है। इंटरव्यू में खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि भाभी की इतनी बड़ी गलती तो नहीं है। उस महिला का इतना बड़ा अपराध तो नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हो। उस महिला को भी माफ करो। हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों के घर में भतीजा आए। मेरी बहन तो नहीं है। लेकिन बेटी है। उसके नजरिए से जब उस महिला को देखता हूं तो लगता है अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होगा तो… इंसान किस हद तक गिरेगा? दया आती है उन पर।

अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो


खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो एक बार आप खुद मीडिया में आकर बोलो। मैं बहुत प्यार करता हूं उस इंसान (पवन सिंह) से, लेकिन उनकी गलतियों पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता। मैं उनका चमचा नहीं हूं। मैं चाटूकारिता नहीं करता। पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते जो मैं कहूं कि आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं। आप बढ़िया नहीं कर रहे हो। ये सही नहीं है। ये गलत है तो है।

पवन सिंह के फैंस ने भी ज्योति को किया सपोर्ट


ज्योति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पवन सिंह के फैंस ने भी ज्योति को सपोर्ट किया है। उन्होंने पावर स्टार से ज्योति को माफ करने को कहा है। ज्योति के मुताबिक, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। वो वीडियो में फूट-फूटकर रोती दिखीं। उन्होंने कहा कि वो इसी घर में अपनी जान दे देंगी। उन्हें पागल कर दिया गया है। ज्योति ने कहा कि मैं इसी घर में जहर खाकर मरूंगी। अगर मुझे थाने में जाना पड़ा तो मैं यहां से मर कर निकलूंगी।

बता दें कि दो दिन पहले ज्योति ने पोस्ट डाला था कि वो पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर जाएंगी। ज्योति को पूरा भरोसा था कि उनके पति उनसे एक बार तो मुलाकात करेंगे। ज्योति का कहना था कि वो फैंस के कहने पर पवन सिंह (Pawan Singh) से मिलने आई हैं। लेकिन जब वो पावर स्टार के घर पहुंचीं तो वहां उन्हें घर के अंदर एंट्री नहीं दी गई। उल्टा पुलिस वहां पर पहले से मौजूद थी। ये सारा नजारा ज्योति ने फोन में कैद किया। उन्होंने लाइव आकर पवन सिंह के घर का नजारा दिखाया। ज्योति ने बताया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…