24 घण्टे ऑनलाइन

हंसना मत.. एनकाउंटर के बाद अपहरण के मामले में आरोपी से बोली यूपी पुलिस

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। राठ थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी विवेक राजपूत को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए…

24GhanteOnline
September 22, 2025
2 min read

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। राठ थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी विवेक राजपूत को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी।

सीओ राजीव प्रताप ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी की घेराबंदी की गई थी। इस दौरान विवेक राजपूत ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस आरोपी को लेकर जाती हुई नजर आ रही है और पुलिस इंस्पेक्टर अपराधी से कह रहे है कि हंसना मत। यह वीडियो खुद पुलिस ने शूट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

गौरतलब है कि लगभग 10 दिन पहले शिवम नामक युवक ने एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध किया था। इसी रंजिश में रविवार को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवकों ने चाय की दुकान से शिवम का अपहरण कर लिया और गंभीर रूप से घायल कर रोडवेज बस स्टैंड के पास छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस आरोपी को लेकर जाती दिख रही है और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार आरोपी से “हंसना मत” कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन लंगड़ा” नाम दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें