24 घण्टे ऑनलाइन

कन्याओं को मिली शिक्षा सहयोग किट, छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान

लखनऊ। कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी लिमिटेड (Kirloskar Pneumatic Company Limited) , पुणे ने एक सराहनीय पहल करते हुए शनिवार को राजधानी के फेयरफील्ड बाय मेरियट होटल में शिक्षा…

24GhanteOnline
October 4, 2025
2 min read

लखनऊ। कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी लिमिटेड (Kirloskar Pneumatic Company Limited) , पुणे ने एक सराहनीय पहल करते हुए शनिवार को राजधानी के फेयरफील्ड बाय मेरियट होटल में शिक्षा सहयोग किट वितरण समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की भावना को आगे बढ़ाने वाला रहा।

कंपनी ने लखनऊ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के सहयोग से कोल्ड स्टोरेज ऑपरेटरों की बेटियों को साइकिल, ट्रैक सूट, मोबाइल, घड़ियाँ, किताबें, जूते और बैग भेंट किए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और उपहार पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

किर्लोस्कर समूह के उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय विपणन) संजय ग्रोवर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, बस जरूरत है आत्मविश्वास और लगन की।”

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के महासचिव यश कुमार व तृप्ति सिंह ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन किर्लोस्कर के राजेश भाटिया और सागर शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम के दौरान “कन्या शिक्षा ही राष्ट्र की प्रगति की नींव है” विषय पर चर्चा भी हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब उसकी बेटियाँ शिक्षित होंगी।

किर्लोस्कर न्यूमैटिक कंपनी (Kirloskar Pneumatic Company) हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में इस प्रकार के शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष यह आयोजन लखनऊ के अलावा जालंधर, आगरा, अहमदाबाद, इंदौर और जयपुर में भी हुआ।

कंपनी द्वारा शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के लिए “हैंड वॉश” और “वसुंधरा” जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे बच्चों में स्वच्छ आदतें और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें