जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम
दुकान में हिसाब-किताब करता दुकानदार हो या फिर गणित के किसी सवाल में जोड़, घटाना, गुणा और भाग करता छात्र। कैलकुलेटर किसी भी बड़ी से बड़ी संख्या को चुटकी में हल करने में अहम भूमिका निभाता है। कैलकुलेटर में जोड़, घटाना,…
दुकान में हिसाब-किताब करता दुकानदार हो या फिर गणित के किसी सवाल में जोड़, घटाना, गुणा और भाग करता छात्र। कैलकुलेटर किसी भी बड़ी से बड़ी संख्या को चुटकी में हल करने में अहम भूमिका निभाता है। कैलकुलेटर में जोड़, घटाना, गुणा और भाग के अलावा भी कई ऐसे बटन होते हैं जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती। इन बटनों को हम में से अधिकतर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हिसाब-किताब के दौरान आपने अक्सर कैलकुलेटर का काफ़ी इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं MS, MR, MC, M+, M-, C और से का बटनों क्या मतलब होता है और ये कैसे काम करते हैं?
चलिए ये भी जान लेते हैं-
MS (Memory Store): हिसाब-किताब के दौरान जिस भी नंबर की बार-बार ज़रुरत पड़ती है उसे एक बार लिख कर MS दबा दें।
इसके बाद वो नंबर कैलकुलेटर की मैमरी में ख़ुद ब ख़ुद सेव हो जायेगा और आपको बार बार नंबर को टाइप करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
M R (Memory Recall): इस बटन को प्रेस करने से सेव किया हुआ नंबर इन्सर्ट हो जायेगा।
MC (Memory Clear): इसे बटन को प्रेस करने से सेव किया हुआ नंबर मेमोरी से रिमूव हो जायेगा और आप किसी अन्य नंबर को सेव कर पाएंगे।
इसके अलावा कैलकुलेटर में (M+) और (M-) नाम के भी दो महत्वपूर्ण बटन भी होते हैं जो MS, MR और MC को सपोर्ट करने का काम करते हैं।
M+ : MS द्वारा सेव किये गए नंबर में कोई संख्या जोड़ने के लिए (M+) दबाना पड़ता है।
M- : MS द्वारा सेव किये गए नंबर में ही कोई सख्या घटाने के लिए (M-) दबाना पड़ता है।
इसी तरह C और CE भी कैलकुलेटर के दो अहम बटन होते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों को इनकी जानकारी होती है। इन दोनों ही बटनों का इस्तेमाल हम कैलकुलेटर में एंटर की गयी संख्या या अंक को मिटाने के लिए करते है। फिर भी इन दोनों में एक मामूली सा अंतर है। हिसाब किताब के दौरान CE बटन दबाने से अंतिम इनपुट हट जायेगा, जबकि C बटन दबाने से स्क्रीन से पूरा इनपुट मिट जाएगा और जीरो आ जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
