जानें आपकी सेहत पर क्या असर करता है रेड मीट
नॉन वेज खाने के बहुत से लोग शौक़ीन होते हैं. अक्सर वो नॉन वेज खाते हैं और उनमे से खास होता है रेड मीट जिसे लोग शौक से खाते हैं. लेकिन रेड मीट आपके लिए सही है या नहीं इसके बारे में आपको भी नहीं पता होगा. आज हम इसी के…
नॉन वेज खाने के बहुत से लोग शौक़ीन होते हैं. अक्सर वो नॉन वेज खाते हैं और उनमे से खास होता है रेड मीट जिसे लोग शौक से खाते हैं. लेकिन रेड मीट आपके लिए सही है या नहीं इसके बारे में आपको भी नहीं पता होगा. आज हम इसी के नुकसान और फायदे बताने जा रहे हैं. रेड मीट में मटन, पोर्क, बीफ और भेड़ शामिल है. इनके मांस में भारी मात्रा में वसा और कोलेस्ट्रॉल होता है. इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. जानिए रेड मीट के बारे में.
विटामिन डी और आयरन का भंडार
एक्सपर्ट्स रेड मीट को हटाने की सलाह नहीं देती हैं. उनके अनुसार, रेड मीट अनाज, गेंहू और सब्जियों के साथ-साथ संतुलित आहार का एक हिस्सा है. इसमें आयरन, जिंक, विटामिन डी और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं, जो आपके लिए बेहद ज़रूरी हैं.
रोजाना खाने से बचें
इसका सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए. इसका सेवन रोजाना करने से बचना चाहिए. वास्तविक रूप से आप हफ्ते में इसे दो बार खा सकते हैं.
वसा और तेल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक
हालांकि मुंबई की आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि आपको पूरी तरह से रेड मीट से दूर रहना चाहिए. वो कहती हैं कि इसमें वसा अधिक मात्रा होती है और इसे पकाने के लिए ज्यादा तेल की भी ज़रूरत पड़ती है. तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है. और इसमें मौजूद टॉक्सिन हेल्दी के लिए खतरनाक होता हैं. पढ़ें- चिकन टिक्का मसाला – हेल्दी रेसिपी
ऐसे कम करें रेड मीट का वसा
अगर आप मीट छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप इसकी जगह ऐसे पशुओं का मांस खा सकते हैं जिन पशुओं को घास खिलाया जाता है. ऐसे पशुओंं के मांस में फैट की मात्रा भी कम होती है और ओमेगा 3 फैटी एसिड ज्यादा होते हैं. इसके अलावा आप मांस में वसा कम करने के लिए मांस में से चर्बी वाले हिस्से को हटा सकते हैं. इसके हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए रेड मीट के साथ सलाद का सेवन करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
