बालों बने रहेंगे सिल्की, ऐसे रखें ख्याल
बरसात (Rain) का मौसम आ गया है और सावन लगभग आने को है। इस मौसम में आमतौर पर हर जगह बारिश होती है। ऐसे में कई बार बारिश में भीगने के बाद दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या बरसात का पानी बालों (Hair) के लिए नुकसानदेह है।…
बरसात (Rain) का मौसम आ गया है और सावन लगभग आने को है। इस मौसम में आमतौर पर हर जगह बारिश होती है। ऐसे में कई बार बारिश में भीगने के बाद दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या बरसात का पानी बालों (Hair) के लिए नुकसानदेह है। क्या बारिश में भीगने के बाद बाल धोना चाहिए। तो, सबसे पहले हमें जनाना है कि बारिश का पानी हमारे स्कैल्प और बालों के लिए कैसा है। इसके बाद हम सोचेंगे कि इसके क्या नुकसान हो सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ कैसे रखें।
बालों (Hair) के लिए कितना नुकसानदेह है बारिश का पानी
बारिश का पानी आपके बालों की संरचना को कमजोर कर सकता है और इसे रूखा और पतला बना सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्कैल्प के पीएच को खराब करता है और फिर जड़ों को कमजोर बनाता है। इसके अलावा कई बार ये एसिडिक रेन भी हो सकता है और इसमें प्रदूषण के कण शामिल हो सकते हैं। ऐसे में ये बारिश का पानी बालों की रंगत खराब करने के साथ, जड़ों का नुकसान कर सकता है और हेयर फॉल का कारण बन सकता है।
बारिश में भीगने के बाद बाल (Hair) धोना चाहिए कि नहीं
इन तमाम कारणों को देखते हुए बारिश में भीगने के बाद आपको अपने बालों को जरूर धोना चाहिए। बस ध्यान रखें कि एक सौम्य शैम्पू चुनें। तो, जैसे ही आप बारिश में भीगने के बाद घर लौटें अपने बाल जरूर वॉश करें।
बारिश के मौसम में बालों (Hair) को स्वस्थ कैसे रखें
पहले तो, हर बार जब आप बारिश में बाहर निकलते हैं तो अपना सिर ढंकना याद रखें। कोशिश करें कि अपने साथ हमेंशा एक छाता रखें और बरसात में भीगने से बचें। दूसरा, कोशिश करें कि आप अपने बालों में हर 2 दिन बाद ऑयलिंग करें और तीन दिन बाद शैंपू करें। इससे साथ ही डैंड्रफ से बचने के लिए दही में मिलाकर नींबू का रस हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं। इस प्रकार से आप अपने बालों को हेल्दी रख सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
