रेखाएं बताती है कैसा बीतेगा आपका विवाहित जीवन
हाथ ही रेखाएं बता देती हैं कि वैवाहिक जीवन (married life) में आपको सफलता मिलेगी या नहीं। या फिर जोड़ीदार के साथ कहीं आपके रिलेशनशिप में ब्रेकअप की नौबत तो नहीं आ जाएगी। हाथ में मौजूद इन रेखाओं और चिह्नों को देखकर आप भी…
हाथ ही रेखाएं बता देती हैं कि वैवाहिक जीवन (married life) में आपको सफलता मिलेगी या नहीं। या फिर जोड़ीदार के साथ कहीं आपके रिलेशनशिप में ब्रेकअप की नौबत तो नहीं आ जाएगी। हाथ में मौजूद इन रेखाओं और चिह्नों को देखकर आप भी शादीशुदा जीवन (married life) के बारे में जान सकते हैं।
विवाह रेखा पर बना हो कांटे का चिह्न
यदि आपकी विवाह रेखा अंत में एक कांटे जैसे चिह्न पर समाप्त हो रही हो तो आपके रिलेशनशिप में कुछ समय बाद ब्रेकअप आ सकता है। इसके अलावा मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर यदि भाग्य, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा को काटते हुए बुध पर्वत पर जाकर समाप्त हो रही हो तो ऐसे लोगों के जीवन में तलाक या फिर ब्रेकअप का संकट बना रहता है।
शनि पर स्थित हो कांटे का निशान
यदि शुक्र से कोई रेखा निकले और शनि पर्वत पर एक कांटे के चिह्न के रूप में समाप्त हो तो यह ब्रेक अप का संकेत है। ऐसे लोगों के जीवन में रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से खासी समस्या पैदा हो सकती है। यदि ऐसी कोई रेखा शुक्र पर्वत पर तारे के चिह्न में से निकले तो ऐसे लोगों के रिलेशन में देर-सवेर अलगाव की नौबत आ जाती है।
अंगूठे पर हो काला तिल
यदि हाथ में कोई रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु पर्वत से होते हुए मंगल पर्वत पर नीचे की ओर झुक जाती है और हाथ में अंगूठे के तल में कोई काला तिल हो तो यह स्पष्ट रूप से ब्रेक अप की ओर इशारा करता है। ऐसे लोगों के जीवन में जब वैवाहिक योग और रिलेशनशिप का वक्त आता है तो कोई न कोई अप्रिय घटना अवश्य होती है। ये लोग अपने संबंधों को अधिक दिन तक नहीं चला पाते।
अंगूठे से छोटी उंगली की ओर जाए रेखा
यदि विवाह रेखा पर कोई द्वीप बने और कोई रेखा मंगल पर्वत से शुरू होकर भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा को काटते हुए बुध पर्वत की ओर जाए तो ऐसे लोगों के लिए ब्रेक अप से बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे लोगों को शत्रुओं और पीछे से वार करने वाले लोगों से भी सावधान रहने की आवश्यकता होती है।
कोई रेखा चंद्र पर्वत या फिर शुक्र पर्वत से निकले
हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न जीवन में सुख और वैवाहिक जीवन में खुशी को दर्शाता है हालांकि कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा को काटे तो ऐसे लोगों के जीवन में रिशतेदारों के हस्तक्षेप से संबंध विच्छेद की नौबत आ जाती है। इसी प्रकार से चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा को काटे तो ऐसे व्यक्ति कभी अपने संबंधों में प्रतिबद्ध नहीं रह पाते।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
