तुलसी का अधिक सेवन होता है नुकसानदायक
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी (Tulsi) का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सर्दियों में तुलसी के पत्तों का काढ़ा या चाय बनाकर पीने से कई बीमारियों के संक्रमण और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन इससे…
24GhanteOnline
August 7, 20252 min read
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी (Tulsi) का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सर्दियों में तुलसी के पत्तों का काढ़ा या चाय बनाकर पीने से कई बीमारियों के संक्रमण और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
लेकिन इससे अलग क्या आप इस बात को जानते हैं कि सेहत के लिए वरदान मानी जाने वाली तुलसी का अगर अत्याधिक सेवन किया जाए तो ये फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
- तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक लेवल कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं। तुलसी के पत्ते चबाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम होता है। ऐसे में अगर शुगर के मरीज जो पहले से ही शुगर की दवाइयां ले रहे हैं,अगर वो तुलसी का अधिक सेवन करते हैं, तो उनके ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा कमी आ सकती है। जो उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
- तुलसी में मौजूद यूजेनॉल की वजह से व्यक्ति का हार्ट रेट बढ़ सकता है, मुंह में छाले हो सकते हैं, चक्कर आ सकता है।
- तुलसी में मौजूद यूजेनॉल महिलाओं के पीरियड शुरू होने का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं तुलसी का अधिक सेवन करने से प्रेगनेंसी में डायरिया की समस्या भी हो सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को तुलसी का सेवन करने की सलाह नहीं देते हैं।
- तुलसी के पत्तों का अधिक सेवन करने से शरीर का खून पतला हो सकता है। वालफरिन और हेपरिन जैसी दवाओं को लेने वाले रोगियों को तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इसे अन्य एंटी-क्लोटिंग दवाओं के साथ भी नहीं लेना चाहिए।
Tags:tulsi zada khane k nuksanतुलसी की चाय के फायदे और नुकसानbasil plantतुलसी के फायदेHarmful Facts About Tulsi Leavesside effects of eating tulsiतुलसी के फायदे और नुकसानSide Effects Of Tulsiसर्दियों में तुलसी के पत्तों का काढ़ातुलसी खाने के नुकसानलुसी का सेवन करने से सेहत को नुकसानDisadvantages of eating basil tulsi leavesbasil leaves for diabetes patients
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
