रंगो की पसंद से जानिए महिला का स्वाभाव और व्यक्तित्व
रंगों (Colors) की दुनिया बड़ी निराली है। क्या आप जानते हैं कि कोई एक रंग हमें विशेष पसंद क्यों होता है? ऐसा इसलिए कि उस रंग से जुड़ी कुछ खासियत होती है जो हममें छुपी होती है। आज हम आपको बता रहे है कि रंगो की पसंद से आप…
रंगों (Colors) की दुनिया बड़ी निराली है। क्या आप जानते हैं कि कोई एक रंग हमें विशेष पसंद क्यों होता है? ऐसा इसलिए कि उस रंग से जुड़ी कुछ खासियत होती है जो हममें छुपी होती है। आज हम आपको बता रहे है कि रंगो की पसंद से आप महिला का स्वभाव और व्यक्तित्वजान सकते है...
>> जो स्त्री सफ़ेद रंग (Color) को पसंद करती है, वह सज्जन, सरल, दयालु, स्वार्थरहित, न्यायप्रिय तथा मानवीय गुणों से संपन्न होती है। दूसरों की सहायता, सेवा का गुण, स्वभाव में गंभीरता इनके व्यक्तित्व की पहचान है।
>> जो स्त्री पीले रंग को पसंद करती है, वह गप-शप में रुचि रखने वाली, शिष्टाचारी होते हुए भी स्वर में रहस्यमयता इनके.रहस्यमयता इनके व्यक्तित्व की खास पहचान है।
>> जो स्त्री नारंगी रंग को अधिक पसंद करती है, वह स्नेहमयी, मैत्रीपूर्ण तथा आनंद दायिनी स्वभाव की स्वामिनी होती है।
>> जो स्त्रियां गुलाबी रंग को पसंद करती है, उनकी चाल-ढाल में गंभीरता पाई जाती है। अहंकार की मात्रा कितनी भी हो, किंतु चंचलता और व्यावहारिक शालीनता इनके व्यक्तित्व को आकर्षण का केंद्र बना देती है।
>> जो स्त्री लाल रंग को पसंद करती है, वह कभी प्रसन्न, कभी उग्र, निर्भीक तथा उत्तेजक स्वभाव वाली होती है।
>> जो स्त्रियां भूरा रंग पसंद करती हैं, वे व्यवस्थाप्रिय, अकाल्पनिक एवं नियमित जीवन बिताने की अभ्यस्त होती हैं। साज-सज्जा, वस्त्रालंकार तथा पर्यटन प्रिय होती हैं
>> जो स्त्रियां हरा रंग पसंद करती हैं, उनका वार्तालाप अंतहीन होता है। उनके मन में उमंग और उल्लास का अद्भुत सम्मिश्रण रहता है .वे चुस्त, फुर्तीली और चतुराई के साथ जब भी जिससे प्यार करती है, जी-जान से करती हैं।
>> जो स्त्रियां काला रंग पसंद करती हैं, वे सामान्यत: उदास और निराश प्रकृति की होती हैं। कभी-कभी उनके स्वभाव में तीखापन भी देखा जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
