24 घण्टे ऑनलाइन

गृह क्लेश से हैं परेशान, दूर करेंगे ये अचूक उपाय

नमक (Salt) हमारे जीवन में बहुत अहमियत रखता है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करने में नमक बेहद कारगर है. नमक हमारे जीवन का एक ऐसा अभिन्न अंग बन चुका है जिसके बिना खाने की कल्पना ही…

24GhanteOnline
January 29, 2026
4 min read

नमक (Salt) हमारे जीवन में बहुत अहमियत रखता है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करने में नमक बेहद कारगर है. नमक हमारे जीवन का एक ऐसा अभिन्न अंग बन चुका है जिसके बिना खाने की कल्पना ही व्यर्थ है. नमक का उपयोग न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने का लिए किया जाता है बल्कि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसके उपाय बताए गये हैं जिनसे अनेक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नमक (Salt) शुक्र एवं चंद्र का प्रतिनिधित्व करता है. चुटकी भर नमक ही आपकी कंगाली दूर करके किस्मत बदलने में बहुत कारगर है. यदि आप भी वास्तु दोष से परेशान हैं और नकारात्मक एनर्जी आप पर हावी हो गई है तो आपको नमक के ये असरदार टोटके पता होने चाहिए जिससे आप सुखी जीवन जी सकते हैं. बाजार में नमक (Salt) के कई प्रकार मिलते हैं जैसे काला नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक और सादा (सफेद नमक) इत्यादि. कुछ लोगों के अनुसार नमक को राहु का प्रतिक भी माना जाता है.

नमक (Salt) के उपाय


ग्रह-नक्षत्रों की दशा खराब होने के कारण व्यक्ति की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में नमक के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके प्रयोग से ग्रहों को शांत किया जा सकता है. साथ ही साथ नमक के उपायों को करने से व्यक्ति विभिन्न लाभ उठा सकते हैं. किस्मत को चमकाने में चुटकी भर नमक ही बहुत कारगर होता है.

नकारात्मक ऊर्जा ऐसे करें दूर

यदि आप घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करना चाहते हैं तो पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर हफ्ते में दो बार घर में पोंछा लगाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. ऐसी मान्यता है कि नमक वाला पोंछा लगाने से घर में शीघ्र धन प्राप्त होता है. साथ ही बाथरूम में कांच की प्याली में नमक भरकर रखें जिससे कीटाणु नष्ट होते हैं और बुरी शक्तियां भाग जाती हैं.

ऐसे पाएं बीमारियों से मुक्ति

सभी तरह के इलाज के बाद भी मरीज ठीक नहीं हो रहा है तो इसके लिए मरीज के सिरहाने पर कांच के बर्तन में मुट्ठी भर नमक भरकर रख दें. ऐसे करने से उस मरीज का रोग खत्म हो जाएगा. बर्तन के नमक को रोजाना किसी भी नाले में फेंक दें और फिर से नया नमक भर कर रखें.

गृह-क्लेश दूर करने के लिए उपाय

यदि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है या घर में क्लेश बना रहता है तो कांच की कटोरी में सेंधा नमक डालकर रोज अपने बेडरूम में रखें. ऐसा करने से घर की स्थिति सुधर जाएगी और दांपत्य संबंधों में सुधार होगा. साबुत सेंधा नमक का एक टुकड़ा अपने बेडरूम के कोने में रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है.

दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय

तंत्र शास्त्र या दरिद्रता दूर करने के लिए नमक का टोटका बहुत असरदार है. कांच की प्याली में नमक के साथ चार-पांच लौंग डालकर रख दें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहोगी और धन में भी बरकत होगी. टोटके या बुरी नजर से बच्चों को बचाने का लिए हफ्ते में एक बार बच्चों को पानी में नमक डालकर जरूर नहलाना चाहिए.

आर्थिक संकट दूर करने के लिए क्या करें?

लाख कोशिशों के बाद भी अगर आर्थिक संकट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो कांच के गिलास में पानी में नमक मिलाकर घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें. साथ ही इस गिलास के पीछे लाल रंग का बल्ब अवश्य लगाएं. हर 15 दिन में इस गिलास का पानी बदलते रहें जिससे आर्थिक संकट से जल्द छुटकारा मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…