24 घण्टे ऑनलाइन

अपने न्यू बोर्न बेबी को इन्फेक्शन से बचाने के लिए जान लें टिप्स

नवजात बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है. उन्हें हर इन्फेक्शन से बचा कर रखना चाहिए. नई नई माँ बनी हैं तो बच्चों को हेल्दी रखने के लिए कुछ टिप्स सीख लेना बेहद जरुरी है. बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है. एक हल्का…

24GhanteOnline
June 4, 2026
2 min read

नवजात बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है. उन्हें हर इन्फेक्शन से बचा कर रखना चाहिए. नई नई माँ बनी हैं तो बच्चों को हेल्दी रखने के लिए कुछ टिप्स सीख लेना बेहद जरुरी है. बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है. एक हल्का इंफेक्शन या आपकी कोई लापरवाही उसके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है. अगर आपका बच्चा भी एकदम छोटा है तो जान लें उन्हें स्वस्थ रखने के टिप्स.

* हर माँ अपने बच्चे को प्यार करती है और इसका इजहार बार-बार उसका माथा चूम कर करती है. लेकिन बता दें, कई बार आपके सलाइवा से बैक्टिरिया बच्चे की स्किन में चले जाते हैं और उन्हें बीमार करते हैं. साथ ही बिना हाथ साफ किए बच्चों को ना छुएं.

* क्या आप भी अपने बच्चे (Baby Bathing Tips) के कपड़े नॉर्मल पानी से धोती हैं, तो अपनी ये आदत बदल दें. बच्चों के कपड़े हमेशा गर्म पानी में डिटॉल डालकर साफ करें. साथ ही उन्हें गीले और गंदे कपड़े पहनाने से बचें.

* जब आप मां बनती हैं, तो बच्चे को लेकर आपको हर कोई कुछ ना कुछ सलाह देता है. आप हर सलाह को आंख बंद करके फॉलो ना करें. उसकी पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें कि क्या वो आपके बच्चे के लिए सेफ है. अगर जरूरत महसूस हो, तो अपने डॉक्टर की सलाह लें.

* बच्चे के तापमान में बार-बार बदलाव होने के वजह से भी वो बीमार पड़ जाते हैं. रात में सोते समय हमेशा रूम का एक टेम्परेटर रखें. अगर एसी चलाएं, तो बच्चे को अच्छी तरह ढककर रखें और एक समान तापमान रखें.

* चाहे आप कितनी भी बिजी क्यों ना हो, अपने बच्चे को वक्त पर जरूरी टीका लगवाना ना भूलें. बीमारियों से बचने के लिए कई ऐसे टीकाकरण होते हैं, जो बच्चों को हर महीने या साल में एक बार लगवाना जरूरी होता है. उसे नियमित रूप से अपने बच्चे को लगवाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…