24 घण्टे ऑनलाइन

जानें किन रुद्राक्ष को धारण करने से होगा लाभ

आपके लिए शिव जी के चमत्कारी रुद्राक्ष (Rudraksha) से जुड़ी जानकारी इससे पहले लेकर आया था। ये कितने प्रकार के होते हैं और रुद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुई थी, यह जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं। वहीं, आज हम आपको ये…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

आपके लिए शिव जी के चमत्कारी रुद्राक्ष (Rudraksha) से जुड़ी जानकारी इससे पहले लेकर आया था। ये कितने प्रकार के होते हैं और रुद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुई थी, यह जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं। वहीं, आज हम आपको ये बताएंगे कि समस्या, आवश्यकता, परेशानी, व्यवसाय अनुसार किन रुद्राक्षों (Rudraksha) को धारण करने से लाभ होगा।

विद्या बुद्धि एवं सफलता प्राप्ति हेतु धारण करें ये रुद्राक्ष (Rudraksha)


विद्या, ज्ञान व बुद्धि की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को तीन मुखी व छ: मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करना चाहिए। इससे तीव्र बुद्धि मिलती है। साथ ही अद्भुत स्मरण शक्ति भी प्राप्त होती है। जो जातक पढ़ाई में कमजोर हों उन्हें इस तरह के रुद्राक्ष जरूर धारण करने चाहिए। तीन मुखी या छ: मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करने से रचनात्मक कार्यों में भी बहुत लाभ मिलता है। फैशन डिजाइनिंग, सौन्दर्य जगत, लेखक या सम्पादक जैसे क्षेत्रों में ये लाभकारी साबित होगा।

रोजगार,व्यक्तित्व विकास एवं इन्टरवियू में सफलता हेतु धारण करें ये रुद्राक्ष (Rudraksha)


अगर आप अपना चौमुखी विकास करना चाहते हैं तो नौ मुखी, चार मुखी या फिर तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें। इसका सबसे बड़ा गुण यह भी है कि यह संकल्प शक्ति में वृद्धि करता है जिससे आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच पाएंगे। अगर आप बार-बार इंटरव्यू में असफल हो रहे हैं तो इनमें से कोई एक रुद्राक्ष को धारण करें। इन रुद्राक्षों को धारण करने से व्यक्ति को उन्नति मिलेगी।

सामाजिक, पारिवारिक समस्याओं एवं विवाह सम्बन्धी समस्याओं के लिए धारण करें ये रुद्राक्ष (Rudraksha)


अगर आपकी शादी नहीं हो रही है या फिर आपका गृहस्थ जीवन सुखी नहीं है या फिर समाज में शत्रु हो गए हैं, रिश्ते नाते ठीक नहीं चल रहे हैं तो दो मुखी रुद्राक्ष या गौरी शंकर रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से घर में होने वाले परस्पर झगड़ों से मुक्ति पाई जा सकती है। ये रुद्राक्ष पति-पत्नी, पिता-पुत्र, भाई-बहन, गुरु शिष्य अथवा मित्रों आदि के साथ के मतभेदों को दूर करता है। शादी में आ रही रुकावटों को भी दूर करता है। इनमें से किसी भी रुद्राक्ष को मंगलवार के दिन धारण करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…