आपकी मुस्कुराहट में छिपे हैं कई राज, हंसने के तरीके से जानें स्वभाव
जब भी कभी व्यक्ति खुश होता हैं तो उसके चहरे पर एक मुस्कान आ ही जाती हैं जो इस खुशी का इजहार करता हैं। मुस्कुराना व्यक्ति के स्वभाविक गुण का एक हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इस हंसी (Laugh) में कई राज छिपे…
जब भी कभी व्यक्ति खुश होता हैं तो उसके चहरे पर एक मुस्कान आ ही जाती हैं जो इस खुशी का इजहार करता हैं। मुस्कुराना व्यक्ति के स्वभाविक गुण का एक हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी इस हंसी (Laugh) में कई राज छिपे हैं जो आपके स्वभाव को बयां करते हैं।
जी हां, ज्योतिष कि शाखा सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से व्यक्ति के स्वभाव की पहचान की जा सकती हैं। प्रत्येक मनुष्य की हंसी एक दूसरे से भिन्न होती है जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
खुलकर हंसने (Laugh) वाले लोग
यदि कोई व्यक्ति बिना किसी संकोच के खुलकर हंसता (Laugh) है तो माना जाता है कि ये लोग साफ हृदय के होते हैं और रिश्तों में वफादार होते हैं। ऐसे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसलिए हर कार्य में इनका दिमाग तेज चलता है। ये लोग विनम्र, दयालु और अच्छे प्रेमी होते हैं।
ठहाके लगाने वाले लोग
कुछ लोग जब हंसते (Laugh) हैं तो तेज आवाज निकलती है। जिसे ठहाके मारकर हंसना भी कहते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग अपने जीवन में बहुत सफल होते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो हंसते या ठहाके लगाते वक्त जिनके चेहरे पर व्यंग्यात्मक भाव आते हैं। जो लोग ऐसे हंसते हैं, उनमें अहंकार कि भावना होती है।
रुक-रुक कर हंसने (Laugh) वाले लोग
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे किसी बात पर हंसते हैं और फिर एक दो सेकंड के लिए रुक जाते हैं और दोबारा हंसते हैं। ऐसे लोगों को देखकर थोड़ा सा अजीब भी लगता है। सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोगों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। ये लोग किसी काम में जल्दी सफल नहीं हो पाते हैं।
हर बात पर केवल मुस्कुराने वाले लोग
कुछ लोग ज्यादातर सिर्फ मुस्कुराकर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ काम लेते हैं। ये लोग गंभीर, भरोसेमंद और ज्ञानी होते हैं।
अजीब सी आवाजें निकालकर हंसने (Laugh) वाले लोग
कुछ लोगों की हंसी बहुत ही अजीब होती है ये लोग हंसते समय अजीब आवाजें निकालते हैं कुछ लोगों की हंसी ऐसी होती है जैसे अश्व की आवाज निकल रही हो। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये लोग वफादार नहीं होते हैं, इन्हें धोखेबाज माना जाता है। ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
