अपने चेहरे के आकार से जाने दाढ़ी की कौन सी स्टाइल करेगी आपको सूट
खूबसूरत दिखना हर किसी का अधिकार हैं। लड़कियों के पास खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई चीजें होती हैं। वहीँ लड़कों के पास लड़कियों की तुलना में सिमित आप्शन होते हैं। जिसमें से एक हैं दाढ़ी (Beard) । दाढ़ी एक ऐसी चीज है जिसे आप…

खूबसूरत दिखना हर किसी का अधिकार हैं। लड़कियों के पास खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई चीजें होती हैं। वहीँ लड़कों के पास लड़कियों की तुलना में सिमित आप्शन होते हैं। जिसमें से एक हैं दाढ़ी (Beard) । दाढ़ी एक ऐसी चीज है जिसे आप अपने मन-मुताबिक बढ़ा या कटवा सकते हो और जो भी शेप आपको सूट करे उसमें ढाल सकते हो। फैशन के दौर में दाढ़ी के कई तरह के स्टाइल हो चुके हैं, लेकिन ये स्टाइल सभी पर सूट नहीं करते। इसलिए आपका काम थोडा आसान करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे के शेप के हिसाब से दाढ़ी (Beard) की कौनसी स्टाइल आप पर सूट करेगी उसके बारे में। तो आइये जानते हैं।
* चोकोर चेहरा : अगर आपका चेहरा चौकोर है तो उस पर आप कम ही दाढ़ी रखें। ऐसे लोग दाढ़ी रखते वक्त कोशिश करें कि उनकी दाढ़ी किनारे से शॉर्ट हो और ठुड्डी पर लंबाई ज्यादा हो। ऐसे चेहरे वाले लोगों के लिए गोटी शेप की दाढ़ी सबसे बेहतर विकल्प है। अगर आप एक ऐसे डिजाइन का चुनाव करते हैं जिससे आपका चेहरा ज्यादा कवर हो तो वो आप पर अच्छा नहीं लगेगा।
* गोल चेहरे के लिए : अगर आपका चेहरा गोलाकार है तो आपको दाढ़ी (Beard) बनाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि ठुड्डी के ऊपर दाढ़ी की लंबाई अधिक हो। ऐसे चेहरे के लिए पूरी दाढ़ी रखने के बजाय फ्रेंच शेप दाढ़ी अच्छा विकल्प है।
* लंबा चेहरा : आपके चेहरे के लंबे आकार की वजह से आपके माथे और आपकी ठुड्डी के बीच में काफी खाली जगह रहती है। आपका ध्यान इस खाली जगह को कम करने पर होना चाहिए। और इसका सबसे आसान तरीका है एक मूंछ। अगर आप थोड़ा और ट्राई करना चाहते हैं तो एक घनी मूंछ भी अच्छी रहेगी पर इसे नीचे की तरफ झूलने ना दें। मूंछे जो नीचे की तरफ झुकी होती हैं वो आपके चेहरे को और लंबा दिखाएंगी।
* बड़ा चेहरे के लिए : कुछ लोगों के चेहरे का आकार शरीर के हिसाब से थोड़ा बड़ा होता है, ऐसे में दाढ़ी (Beard) बढ़ाते वक्त उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनकी दाढ़ी से उनके लुक का संतुलन न बिगड़े। ऐसे चेहरे पर छोटी दाढ़ी रखें जो पूरे चेहरे को कवर करे और मोटी मूंछ रखें। इस लुक से आप अधिक मैच्योर भी दिखेंगे और आपका चेहरा बड़ा भी नहीं लगेगा।
* ओवल चेहरा : आप इन खुशनसीब लोगों में से हैं जिनके पास है सबसे अच्छे आकार वाला फेस-शेप है और जिसमें है ढेर सारा स्कोप क्रिएटिविटी के लिए। आपको जानकर खुशी होगी की आप पर लगभग सबकुछ अच्छा लगेगा। मिसाल के तौर पर साफ़ की गई हल्की दाढ़ी या एक स्मार्ट मूंछ आपके चेहरे पर परफेक्ट लगेगी। अगर आपको मूंछे पसंद है तो चुनिए एक हैंडलबार मूंछे। ये ना सिर्फ आपका स्टाइल बढ़ाएगा बल्कि आपको भीड़ में भी बिल्कुल अलग दिखाएगा।
*छोटे चेहरे के लिए : अगर आप सोचते हैं कि चेहरा छोटा है तो उसपर बड़ी दाढ़ी अच्छी लगेगी तो आप गलत हैं। छोटे चेहरे पर लंबी और बड़ी दाढ़ी चेहरे के प्रपोरशन को बिगाड़ सकती है। ऐसे में उनके लिए छोटी लेकिन पूरे चेहरे को कवर करती हुई दाढ़ी अच्छा विकल्प है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
