24 घण्टे ऑनलाइन

... कभी मैं कह नहीं पाया, दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच कुमार विश्वास का पोस्ट वायरल

नई दिल्ली। डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। किसी समय में उन्होंने आम आदमी पार्टी के माध्यम से राजनीति में भी कदम रखा था लेकिन…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। किसी समय में उन्होंने आम आदमी पार्टी के माध्यम से राजनीति में भी कदम रखा था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से अनबन के बाद उन्होंने अलग राह चुनी। ऐसे में वो इशारों इशारों में निशाना साधते रहते हैं। आज दिल्ली चुनावों ने नतीजे आ रहे हैं और प्रपोज डे भी है। ऐसे में कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने शायरी भरे अंदाज में पोस्ट शेयर किया है।

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने सोशल मीडिया X पर कैप्शन लिखा- कभी तुम सुन नहीं पाई, कभी मैं कह नहीं पाया। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। इसमें कहा- बहुत बिखरा, बहुत टूटा, थपेड़े सह नहीं पाया। हवाओं के इशारों पर मगर मैं बह नहीं पाया। अधूरा अनसुना ही रह गया यूं प्यार का किस्सा। कभी तुम सुन नहीं पाई, कभी मैं कह नहीं पाया।


कभी तुम सुन नहीं पायी, कभी मैं कह नहीं पाया💔#ProposeDay pic.twitter.com/2oTzhvrroj


— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 8, 2025


और लड़ो आपस में… दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना


इसे कई यूजर्स ने आम आदमी पार्टी से जोड़कर देखा। एक यूजर ने लिखा- आपका दोस्त चुनाव हार रहा है। दूसरे ने लिखा- आप-दा के अंत पर आपको बहुत-बहुत बधाई। तीसरे ने लिखा- बधाई हो डॉक्टर साहब, आज आपको गुड न्यूज मिलने वाली है। लेकिन कई यूजर्स ने इसे प्रपोज डे का मैसेज ही माना। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही शानदार शायरी है। कई ने इस पर वाह-वाह भी लिखा।

दिल्ली चुनाव नतीजे


आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आ जाएंगे। रुझान आना शुरू हो चुके हैं। इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक ‘नई दिल्ली’ सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां मुकाबला पूर्व उपमुख्यमंत्री और दो पूर्व सीएम के बेटों के बीच हैं। यहां आम आदमी पार्टी से खुद अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं। वहीं बीजेपी से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर वोटर टर्न आउट 57.13 प्रतिशत रहा। माना जा रहा है कि यहां तीनों उम्मीदवारों के बीच अच्छी फाइट देखने को मिल सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…