24 घण्टे ऑनलाइन

हम होंगे कंगाल एक दिन…, तोड़फोड़ फुटेज के साथ कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी किया

कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी वाला विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक…

24GhanteOnline
March 25, 2025
2 min read

कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी वाला विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है। हैबिटेट स्टूडियो (Habitat Studios) में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के फुटेज को उन्होंने अपने ताजा वीडियो में जोड़ा है और इसमें वह ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’ गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह नया गाना विवादों में घिर सकता है, क्योंकि इसमें वह अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, संघ का शिष्टाचार और गाय का प्रचार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं।

Video



👀👀👀 pic.twitter.com/C5Bnn81p5E


— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 25, 2025

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुणाल कामरा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह किसी के आगे भी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने विवादित वीडियो के बाद एक बार फिर नया वीडियो जारी किया है। जिसमें तोड़फोड़ की फुटेज का इस्तेमाल किया गया और वह एक बार फिर सत्ताधारी लोगों के खिलाफ बात करते हुए नजर आए हैं, आप भी देखें और सुनें यह वीडियो।

इस वीडियो में उन्होंने जो गाना गया है वह है, हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन, होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन, मन में नाथूराम, हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन, होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन, जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार, हम होंगे कंगाल एक दिन। इससे पहले के वीडियो की अगर बात करें तो उन्होंने एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी की थी, कथित तौर पर कुणाल कामरा ने उन्हें वीडियो में गद्दार बताया था।

कुणाल कामरा के स्टूडियो पर चला BMC का हथौड़ा, एकनाथ शिंदे को लेकर की थी विवादित टिप्पणी 


उन्होंने थाने की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय। गीत गुनगुनाया था। जब इस पर विवाद हुआ तो कुणाल कामरा ने कहा कि वह पुलिस और कोर्ट को कॉर्पोरेट करने के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने यह कहा कि मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा, मैंने जो कहा है वह बिल्कुल सही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…