नाश्ता का मजा बढ़ा देगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी
लौकी (Lauki) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ये तो हम सभी जानते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसके स्वाद से संतुष्ट नहीं होते। फिर भी बता दें कि इसकी कई डिश इतनी लाजवाब होती है कि कोई भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाता। लौकी…
लौकी (Lauki) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ये तो हम सभी जानते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसके स्वाद से संतुष्ट नहीं होते। फिर भी बता दें कि इसकी कई डिश इतनी लाजवाब होती है कि कोई भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाता। लौकी से बनने वाला चीला इन्हीं में से एक है। अगर आप एक जैसी चीजें खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो लौकी चीला (Laucki Cheela) ट्राई कर सकते हैं। लौकी और बेसन के सहयोग से तैयार होने वाला चीला (Laucki Cheela) पौष्टिक भी होता है। इसे सुबह नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। शाम की चाय के साथ भी इसका मजा बढ़ जाता है। ये रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है।
लौकी का चीला (Laucki Cheela) बनाने की सामग्री
बेसन – 1 कप
लौकी कद्दूकस – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अजवायन – 1/2 टी स्पून
सोडा – 1 चुटकी
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
लौकी का चीला (Laucki Cheela) बनाने की विधि
- सबसे पहले लौकी को साफ पानी से धोएं और छिलनी की मदद से उसका छिलका उतार लें।
- इसके बाद लौकी को एक बर्तन में कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में बेसन छानकर डालें।
- अब बेसन में कद्दूकस लौकी डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद बेसन-लौकी के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सोडा, अजवायन डालकर अच्छीतरह से मिलाएं।
- अब मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और पतला घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- अब एक कटोरी में लौकी-बेसन का घोल लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए चीला फैला दें।
- कुछ देर तक चीला सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और चीला पलट दें।
- इसके बाद चीले की ऊपरी सतह पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
- अब चीले को दोनों ओर से पलटते हुए तब तक सेकें जब तक कि दोनों तरफ से चीला सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद चीला एक प्लेट में उतारें। इसी तरह सारे घोल से लौकी-बेसन के चीले (Laucki Cheela) तैयार कर लें। इन्हें गरमागरम चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
