24 घण्टे ऑनलाइन

लाजवाब स्वाद देता हैं लौकी का रायता, मिनटों में हो जाएगा तैयार

भारतीय भोजन में रायता महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भोजन में सब्जी के साथ रायते का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं। रायता भी कई तरह से बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी का रायता (Lauki ka Raita) बनाने की…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

भारतीय भोजन में रायता महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भोजन में सब्जी के साथ रायते का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं। रायता भी कई तरह से बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी का रायता (Lauki ka Raita) बनाने की रेसिपी। पौष्टिकता से भरपूर लौकी का रायता किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

लौकी का रायता (Lauki ka Raita) बनाने की सामग्री

लौकी - 250 ग्राम
दही - 2 कप
हरी मिर्च - 1
जीरा - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
देसी घी - 1 टी स्पून
हरा धनिया - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

लौकी का रायता (Lauki ka Raita) बनाने की विधि

लौकी का रायता (Lauki ka Raita) बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर उसके छिलके उतार लें और इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें और उसमें लौकी डालकर उबाल लें। लौकी को उबलकर नरम होने में 8-10 मिनट का वक्त लगेगा।

इसके बाद लौकी को पानी में से निकालकर एक बड़ी बाउल में डालकर उन्हें एक चम्मच की मदद से दबा-दबाकर मैश कर लें। लौकी को अच्छी तरह से मैश करने के बाद दही लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।

इसके बाद फेंटे हुए दही को लौकी में डालकर मिला लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

इसके बाद एक कड़ाही में 1 टी स्पून देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। कुछ सेकंड तक जीरा भूनने के बाद गैस बंद कर दें और उसमें हींग पाउडर डालकर मिला लें।

अब जीरा और हींग से तैयार तड़के को रायत में डालकर अच्छे से मिला दें। स्वादिष्ट लौकी का रायता बनकर तैयार हो गया है। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। लौकी का रायता (Lauki ka Raita) लंच या डिनर कभी भी बनाकर खाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…