24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम (Ice Cream) खाने से कोई मना नहीं करता। आइसक्रीम चाहे जिस फ्लेवर की हो मन खुश कर देती है। बच्चे क्या बड़े भी इसकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रहते। हमेशा अलग-अलग आइसक्रीम खाने की इच्छा होती रहती…

24GhanteOnline
May 22, 2026
2 min read

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम (Ice Cream) खाने से कोई मना नहीं करता। आइसक्रीम चाहे जिस फ्लेवर की हो मन खुश कर देती है। बच्चे क्या बड़े भी इसकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रहते। हमेशा अलग-अलग आइसक्रीम खाने की इच्छा होती रहती है। आज हम आपको लीची की आइसक्रीम (Litchi Ice Cream) बनाना बताएंगे। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी लीची खाने में बहुत मजेदार लगती हैं। अगर आपको लीची खाना पसंद है तो बता दें कि इसकी आइसक्रीम (Ice Cream) भी आपको तृप्त कर देगी। आइसक्रीम में नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो आज ही घर पर बनाएं यह टेस्टी डिश। इसे खाने वाले इसकी तारीफ ही करते रह जाएंगे। अगर इस दौरान कोई मेहमान आ जाए तो उसे भी यह सरप्राइज दे सकते हैं।

लीची आइसक्रीम (Litchi Ice Cream) बनाने की सामग्री


10-12 लीची (बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
1 कप क्रीम
आधा कप चीनी
2 बड़े चम्मच सूखे मेवे

लीची आइसक्रीम (Litchi Ice Cream) बनाने की विधि


- सबसे पहले चीनी में क्रीम मिलाकर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से फेंट लें।
- सभी सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- फेंटी हुई क्रीम में लीची के टुकड़े और मेवे डालकर मिलाएं।
- अब मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर फ्रिजर में जमने के लिए रख दें।
- जब आइसक्रीम जम जाएं तो इसे बाहर निकालकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें और दोबारा जमने के लिए रख दें।
- लीची आइसक्रीम (Litchi Ice Cream) तैयार है। अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश कर इसका लुत्फ उठाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…